ब्रेकिंग
'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦जेएस गंगवार बने BPSSC के नए चेयरमैन, DG विजिलेंस के साथ संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी✦Bihar Train News : छठ के बाद दूसरे राज्यों में लौटना हुआ आसान! बिहार की स्पेशल ट्रेनों में 3429 सीटें खाली, किस ट्रेन में मिल रहा कंफर्म टिकट?✦कोसी नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया; दो अब भी लापता, गांव में कोहराम✦बेतिया गोल्ड शोरूम लूटकांड: DIG ने 7 घंटे तक की गहन पड़ताल, 48 घंटे में खुलासे का किया दावा, SIT की जांच तेज✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦जेएस गंगवार बने BPSSC के नए चेयरमैन, DG विजिलेंस के साथ संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी✦Bihar Train News : छठ के बाद दूसरे राज्यों में लौटना हुआ आसान! बिहार की स्पेशल ट्रेनों में 3429 सीटें खाली, किस ट्रेन में मिल रहा कंफर्म टिकट?✦कोसी नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया; दो अब भी लापता, गांव में कोहराम✦बेतिया गोल्ड शोरूम लूटकांड: DIG ने 7 घंटे तक की गहन पड़ताल, 48 घंटे में खुलासे का किया दावा, SIT की जांच तेज

Bihar News: कोर्ट परिसर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, वकीलों की मौजूदगी में धूमधाम से हुई शादी; दिलचस्प है लव स्टोरी

Bihar News: बिहार के भागलपुर में एक प्रेमी युगल ने कोर्ट में शादी रचाई. वकीलों की मौजूदगी में यह शादी धूमधाम से संपन्न हुई.

Bihar News
प्यार की हुई जीत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर में कोर्ट परिसर में हुई प्रेमी युगल की शादी चर्चा का विषय बन गई है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सामाजिक बंदिशों को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर सच्चे प्यार की जीत हुई है। 


दरअसल, भागलपुर सिविल कोर्ट परिसर के ठीक सामने उस वक्त सभी की नजरें ठहर गईं, जब रजौन थाना जिला बांका के निवासी उदय कुमार और कटिहार जिला की रहने वाली प्रियंका कुमारी ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया और दोनों सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए।


दोनों पिछले 7 साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन पारिवारिक विरोध के चलते शादी में रुकावटें आ रही थीं लेकिन आखिरकार दोनों ने अपने परिवार वालों को मना लिया और कोर्ट परिसर में एक पंडित की उपस्थिति में सात फेरे लिए।


इस विवाह को सम्पन्न कराने में अधिवक्ता मोना गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई। शादी को देखने के लिए कई वकील और स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे। उदय और प्रियंका ने इस मौके पर बताया कि वे बेहद खुश हैं और इस दिन को जीवन भर याद रखेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता