ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

लोकसभा चुनाव 2024: भीषण गर्मी के बीच बिहार की चार सीटों पर वोटिंग जारी, मौसम विभाग ने दी ये सलाह

PATNA: देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बिहार में लोकसभा की चार सीटों के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा ह

लोकसभा चुनाव 2024: भीषण गर्मी के बीच बिहार की चार सीटों पर वोटिंग जारी, मौसम विभाग ने दी ये सलाह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बिहार में लोकसभा की चार सीटों के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लू और भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हो रहे हैं। इस बीच भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने मतदाताओं को जरूरी सलाह दी है।


दरअसल, बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई सीट पर वोटिंग जारी है। बड़ी संख्या में मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग की तरफ से तमाम तरह की व्यवस्था की गई है। गर्मी और लू के बीच मतदान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बाहर निकलते वक्त छाता का इस्तेमाल करें और सूती कपड़े पहनकर मतदान करने जाएं।


मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह का मौसम था उसी तरह का मौसम इस बार के लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने मतदाताओं से खीरा, ककड़ी, तारबूज आदि का सेवन अधिक से अधिक करने को कहा है। इसके साथ ही मतदाताओं से गर्मी और लू से खुद को बचाते हुए लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।