ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

लोकसभा चुनाव : ससुराल जाने से पहले वोट देने पहुंची नई नवेली दुल्हन, लोगों ने किया मतदान करने की अपील

KATIHAR : बिहार में पांच लोकसभा सीटों पर दुसरे चरण का मतदान जारी है। जिसमें पूर्णिया, भागलपुर, बांका, किशनगंज और कटिहार शामिल है। ऐसे में मतदाता अपने घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस

लोकसभा चुनाव : ससुराल जाने से पहले वोट देने पहुंची नई नवेली दुल्हन, लोगों ने किया मतदान करने की अपील
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR : बिहार में पांच लोकसभा सीटों पर दुसरे चरण का मतदान जारी है। जिसमें पूर्णिया, भागलपुर, बांका, किशनगंज और कटिहार शामिल है। ऐसे में मतदाता अपने घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इस बीच एक बड़ा ही रोचक मामला कटिहार से निकल कर सामने आया है। यहां शादी के बाद एक दुल्हन मायके से विदाई के पहले लोकसभा चुनाव में वोट देने पहुंची। 


दरअसल, कटिहार में एक युवती शादी के बाद दुल्हन सीधे मतदान केंद्र पर पहुंच गई। हाथ में वोटर आईडी कार्ड और चूड़ा लेकर नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ रामकंठू महतो मध्य विद्यालय में बने बूथ पर पहुंची। दूल्हा भी शेरवानी और पगड़ी में थे। दोनों ने कहा कि शादी के मंडल से निकलकर सीधे बूथ पर पहुंचे और मतदान किया। 


दुल्हन श्वेता ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेना हम सभी लोगों का कर्तव्य है। इसलिए शादी के बाद हमलोग मतदान करने सीधे बूथ पर पहुंचे। सभी लोगों से अपील है कि वह भी अपने घरों से बाहर निकले और वोट करें। गुरुवार की रात शादी हुई और शुक्रवार को सुबह ससुराल के लिए विदाई। लेकिन, विदाई से पहले वह मायके में अपने मतदान केंद्र पर दूल्हे के साथ पहुंच गई। वोट डाला। 


श्वेता चंद्रवंशी ने कहा कि वोटिंग को लेकर काफी उत्साहित हूं। सभी लोगों को मतदान करना चाहि। उन्होंने ने कहा कि अपनी पसंद की सरकार चुनने और राष्ट्र निर्माण के लिए यह अवसर पांच साल में एक बार ही आता है। शादी के बाद सभी लोग रीति रिवाज में व्यस्त हो गए। वोटिंग को लेकर मैं काफी उत्साहित थी। इसलिए मैं शादी के मंडप से सीधे मतदान केंद्र पहुंच गई।  लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेना हम सभी का कर्तव्य है।


उधर श्वेता के पति सुबोध कुमार महतो ने ने कहा कि शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद हमलोग मतदान केंद्र पहुंच गए। यहां काफी अच्छा लग रहा है। मेरी पत्नी वोट दे रही है। पहले मतदान करना चाहिए दुल्हन तो हम लेकर ही जाएंगे। लेकिन पहले मतदान जरूरी है। हमारा मतदान 1 जून को है तो उस दिन हम मतदान करेंगे। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें