ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

लॉकडाउन में खुल गया पति के चक्कर का राज, पत्नी ने बंद कमरे में दूसरी लड़की के साथ पकड़ा

PATNA : कोरोना संकट की इस महामारी में कई लोगों के राज भी खुल रहे हैं. दरअसल लॉकडाउन की इस स्थिति में सोशल मीडया पर प्रेमी जोड़े के नहीं मिलने को लेकर मीम वायरल हो रहे हैं. इसी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट की इस महामारी में कई लोगों के राज भी खुल रहे हैं. दरअसल लॉकडाउन की इस स्थिति में सोशल मीडया पर प्रेमी जोड़े के नहीं मिलने को लेकर मीम वायरल हो रहे हैं. इसी बीच राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामना आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, लॉक डाउन में एक पति के चक्कर का राज खुल गया. उसकी पत्नी ने उसे दूसरी लड़की के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.


मामला राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना इलाके की है. जहां एक पत्नी ने अपने पति को पुलिस के हवाले कर दिया. दरअसल पति बंद कमरे के अंदर रंगरेलियां मना रहा था. पत्नी मायके गई हुई थी और वह घर पर मौज उड़ा रहा था. जब पत्नी को इस बात की भनक लगी तो वह अपने मायके से ससुराल पहुंच गई. दिलचस्प बात तो ये है कि वह 10 किलोमीटर पैदल चलकर मायके से ससुराल पहुंची थी.


जब महिला अपने घर पहुंची तो उसने देखा कि पति कमरे में रंगरेलियां मना रहा था. पत्नी को देखते ही पति के होश उड़ गए. पत्नी ने उसे उसी हालात में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में दोनों को समझाने-बुझाने की कोशिश की. मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है.

टैग्स