ब्रेकिंग
13 साल पुराने JDU नेता हत्याकांड में बड़ा फैसला, RJD के पूर्व विधायक रणजीत यादव समेत चार आरोपी बरीछत्तीसगढ़ मॉडल बिहार में क्यों नहीं...? परिवहन विभाग में तकनीकी अफसर बेकार, प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले DTO का पद, प्रोन्नत 18 ऑफिसर कहां जाएंगे... ट्यूशन के लिए निकले 10वीं के छात्र का गंगा से मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका; सड़क पर उतरे परिजनबिहार से बड़ी खबर: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में हुए भर्तीसेवईयां बनी काल! बिहार में एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, दादी-पोती की मौत से हड़कंप13 साल पुराने JDU नेता हत्याकांड में बड़ा फैसला, RJD के पूर्व विधायक रणजीत यादव समेत चार आरोपी बरीछत्तीसगढ़ मॉडल बिहार में क्यों नहीं...? परिवहन विभाग में तकनीकी अफसर बेकार, प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले DTO का पद, प्रोन्नत 18 ऑफिसर कहां जाएंगे... ट्यूशन के लिए निकले 10वीं के छात्र का गंगा से मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका; सड़क पर उतरे परिजनबिहार से बड़ी खबर: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में हुए भर्तीसेवईयां बनी काल! बिहार में एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, दादी-पोती की मौत से हड़कंप

लॉकडाउन में बेवजह घूम रहा था पुलिसकर्मी, SP ने रोका और फिर देना पड़ा फाइन

GOPALGANJ : देश में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना के संक्रमण को तोड़ने के लिए देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है. लेकिन कई जगहों पर लोग इस सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं. इसी क्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ : देश में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना के संक्रमण को तोड़ने के लिए देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है. लेकिन कई जगहों पर लोग इस सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के गोपालगंज में लॉकडाउन का पालन करवाने एसपी मनोज कुमार खुद सड़कों पर उतरे. इस दौरान एसपी ने खुद वाहनों की जांच भी की और चलान भी काटे.

इसी दौरान एसपी मनोज कुमार शहर के पोस्ट ऑफिस के पास वाहनों की खुद चेकिंग कर रहे थे. तभी एक पुलिस का जवान बिना हेलमेट पहने बाइक से जा रहा था. जिसके बाद एसपी ने उसे रोका और उसे जमकर फटकार लगाई. इसके साथ ही उस जवान का चलान भी काटा गया और उसे फाइन देना पड़ा. 

इस दौरान एसपी मनोज कुमार ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस पदाधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. वहीं उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान एमवी एक्ट का पालन करना सबके लिए जरुरी है. नियम का उल्लंघन करने पर आम हो या खास सबका चालान काटा जाएगा  और उन्हें फाइन देना पड़ेगा.