ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

लॉकडाउन में बिना बैंड-बाजा और बारात वाली शादी, दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहन डाली वरमाला

MUZAFFARPUR : लॉकडाउन में शादियों पर ब्रेक लग गया है। लगन के इस दौर में बैंड बाजा बारात की आवाज बंद हैं। शादी के दौरान सड़कों पर होने वाले नागिन डांस का नजारा नहीं दिख रहा है। लेकि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR : लॉकडाउन में शादियों पर ब्रेक लग गया है। लगन के इस दौर में बैंड बाजा बारात की आवाज बंद हैं। शादी के दौरान सड़कों पर होने वाले नागिन डांस का नजारा नहीं दिख रहा है। लेकिन कोरोनवा संकट के इस कठिन दौर के बीच मुजफ्फरपुर में एक जोड़ी शादी के अटूट बंधन में बंध गयी। लेकिन इस मौके पर न तो बैंड बजा न डांस हुआ और न बारातियों की भीड़ जमा हुई। 


जिले के कटरा के विशुनपुर गांव में ये लॉकडाउन वाली शादी देखने को मिली है। औराई के रामपुर से दुल्हा गोविंद कुमार ठाकुर बाइक से ही मास्क लगाये शादी करने पहुंचे। बिना बैंड-बाजा के नाच-गाना के  बीच शादी की रस्में पूरी की गईं। गोविंद की शादी फरवरी में तय हुई थी। डेट फिक्स नहीं हुआ था लेकिन इस बीच लॉकडाउन हो गया। पहली बार 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू किया गया था इसलिए शादी की डेट 20 अप्रैल को फिक्स कर दी गयी लेकिन इस बीच लॉकडाउन आगे बढ़ गया । 


लेकिन घरवालों ने तय किया कि सरकार के सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए शादी पूरी करायी जाएगी। गोविंद महज चार लोगों की बारात लेकर शादी करने पहुंचे। उधर वधू पक्ष ने भी अपने रिश्तेदारों को नहीं बुलाया। शादी के रस्मों को दुल्हा-दुल्हन  के साथ-साथ बारातियों ने भी मास्क पहन कर पूरी की। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया। शादी यादगार हो गयी बाइक से पहुंचा दुल्हा, दुल्हन को विदा कर अपने घर ले गया। 

टैग्स