ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया

लॉकडाउन में बेली रोड पर शराब पीकर ऑटो चला रहा था ड्राइवर, पुलिस ने किया अरेस्ट

PATNA : पटना में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम ने 7 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया है. आज लॉकडाउन का दूसरा दिन है. लेकिन लोग अभी भी कोरोना को लेकर लापरवाह दिखाई दे रहे हैं. सड

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम ने 7 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया है. आज लॉकडाउन का दूसरा दिन है. लेकिन लोग अभी भी कोरोना को लेकर लापरवाह दिखाई दे रहे हैं. सड़कों पर तो भीड़ कम गई है, लेकिन सब्जी मंडियों में अभी भी लोगों का जमावड़ा हो रहा है. वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है. 

इसी बीच फर्स्ट बिहार की टीम जब पटना के हड़ताली मोड़ पर पहुंची, जहां लॉकडाउन को लेकर लोग लापरवाह दिखाई दे रहे थे. हर दिन की तुलना में कम लेकिन सड़क पर लोगों का आवाजाही हो रही थी. वहीं इस दौरान बिहार में शराबबंदी के बाद भी नशे में धुत्त एक ऑटो ड्राइवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. 

नशे में धुत्त ऑटो ड्राइवर ने पीछे से एक गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं नशे में धुत्त ऑटो ड्राइवर खुद को बेकसूर बता रहा था. वह बार-बार कह रहा था कि उसने शराब नहीं पी है.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता