ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

LNMU में छात्रों ने की जमकर तोड़फोड़, सुरक्षा गार्डों के साथ हुई झड़प

DARBHANGA: स्नातक प्रथम और तृतीय वर्ष का रिजल्ट अब तक घोषित नहीं किए जाने और द्वितीय वर्ष के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी के विरोध में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के छात्रों ने ललित नार

LNMU में छात्रों ने की जमकर तोड़फोड़, सुरक्षा गार्डों के साथ हुई झड़प
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: स्नातक प्रथम और तृतीय वर्ष का रिजल्ट अब तक घोषित नहीं किए जाने और द्वितीय वर्ष के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी के विरोध में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के छात्रों ने ललित नारायण मिथिला विवि में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय में लगे लोहे के गेट को तोड़ दिया और भारी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में घुस गए। इस दौरान छात्रों की सुरक्षा गार्डों और पुलिस से झड़प हुई।


विवि के सुरक्षा गार्डों पर पुलिस की काफी मशक्कत के बाद भी छात्र काबू में नहीं आए। उन्होंने विवि के प्रशासनिक भवन और परीक्षा विभाग के पास जमकर हंगामा किया। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का पुतला बना कर उसपर कालिख पोत दी। इस दौरान काफी देर तक विवि के प्रशासनिक परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नेता अमन सक्सेना ने कहा कि विवि ने कई महीने बीत जाने के बाद भी स्नातक प्रथम और तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया है। वहीं द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी है। बड़ी संख्या में छात्रों को प्रमोटेड और फेल किया गया है। 


उन्होंने कहा कि इसी को लेकर वे लोग विवि में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांग थी कि तीन साल की डिग्री तीन साल में मिले। दो साल की डिग्री दो साल में मिले। विवि प्रशासन द्वारा उन्हें लिखित में आश्वासन दिया गया था कि पार्ट वन का और पार्ट टू का रिजल्ट एक महीना में निकाल देंगे। इसको लेकर उन्होंने 15 जून को आंदोलन किया था। 


अब तक पार्ट वन का भी रिजल्ट नहीं प्रकाशित किया गया है। पार्ट टू का रिजल्ट निकाला गया लेकिन उसमें छात्रों को प्रमोटेड, पेंडिंग और फेल कर दिया गया। एक ऐसा रिजल्ट निकाला गया जिससे छात्रों को किसी भी तरह का फायदा नहीं हो रहा है। इसी के विरोध में वे आंदोलन कर रहे हैं। अमन सक्सेना ने कहा कि  परीक्षा नियंत्रक के मुंह पर कालिख पोता गया है जरूरत पड़ी तो छात्र कुलपति के मुंह पर भी कालिख पोतेंगे।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता