ब्रेकिंग
बिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करार

LJP विधायक राजकुमार सिंह को हुआ कोरोना, कल सदन की कार्रवाही में हुए थे शामिल

BEGUSARAI : बिहार के मटिहानी के लोजपा विधायक राजकुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद उन्हों

LJP विधायक राजकुमार सिंह को हुआ कोरोना, कल सदन की कार्रवाही में हुए थे शामिल
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के मटिहानी के लोजपा विधायक राजकुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. बता दें कि विधायक शुक्रवार को सदन की कार्रवाही में भी शामिल हुए और इस दौरान वे बिना मास्क पहने नजर आए थे.

विधायक राजकुमार सिंह ने खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए खुद को घर पर आइसोलेट कर दिया है. आगामी दस दिन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं. विधायक ने लोगों से अपील किया है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आएं हैं वो अपनी जांच करा लें. 

विधायक ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से जुडी  सरकारी दिशा निर्देश और स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करें. खुद स्वस्थ रहें और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएं.  बता दें कि यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण सरकार ने बेगूसराय को अतिसंवेदनशील घोषित कर रखा है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता