PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पटना में हुई बैठक में पार्टी ने अपने नेता चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने चिराग पासवान की मौजूदगी में खुले मंच से यह ऐलान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राजू तिवारी ने कहा कि पार्टी को पूरा विश्वास है कि चिराग पासवान के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के नेता यह संकल्प लेते हैं कि अपनी सरकार बनाएंगे और चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे।
राजू तिवारी ने कहा, "हमको पूरा विश्वास है कि हम अपने नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में दिन पर दिन आगे आएंगे और आने वाले विधानसभा में हम सब नेता यह संकल्प लेते हैं कि हम अपनी पार्टी की सरकार बनाएंगे और चिराग पासवान जी को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे।"
बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक समेत कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान चिराग पासवान भी बैठक में मौजूद थे। राजू तिवारी के इस ऐलान को बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण बयान के तौर पर देखा जा रहा है। खास तौर पर मुख्यमंत्री पद को लेकर यह बयान एनडीए के भीतर भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर चर्चा बढ़ा सकता है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने खुले मंच से यह ऐलान किया है कि चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक और राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी ने चिराग पासवान के सामने इस बात का ऐलान कर दिया।
राजू तिवारी ने कहा कि हमको पूरा विश्वास है कि हम अपने नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में दिन पर दिन आगे आएंगे और आने वाले विधानसभा में हम सब नेता यह संकल्प लेते हैं कि हम अपनी पार्टी की सरकार बनाएंगे और चिराग पासवान जी को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे।
सम्राट को हटाकर सीएम बनेंगे चिराग पासवान! लोजपा (रामविलास) की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी का खुला ऐलान। बैठक में चिराग पासवान भी थे मौजूद।#ChiragPaswan #RajuTiwari #LJP #LJPRamvilas #SamratChoudhary #BiharPolitics #BiharNews #Patna #Bihar #PoliticalNew pic.twitter.com/5unXl7rBTK
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 4, 2026





