ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

ट्रक में तहखाना बनाकर यूपी से मंगवाई गई थी विदेशी शराब, पुलिस ने पकड़ा 50 लाख का माल, होली में खपाने की थी योजना

नये साल के जश्न के बाद अब शराब के धंधेबाज होली में शराब बेचने के लिए यूपी से 50 लाख का माल मंगवाया था। एक ट्रक में तहखाना बनाकर बिहार में शराब लाने के दौरान पुलिस ने दबोच लिया।

BIHAR POLICE
मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में होली पर्व को लेकर शराब तस्कर अभी से ही ब्रांडेड शराब का स्टॉक करने में लगे हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मोतिहारी पुलिस ने 50 लाख की ब्रांडेड शराब बरामद किया। शराब की इतनी बड़ी खेप को ट्रक में तहखाना बनाकर लाया गया था। जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह गयी। पुलिस ने शराब के धंधेबाजों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। 


मोतिहारी के राजपुर थाने इलाके में एक यूपी नम्बर ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर 50 लाख रुपए की कीमत का 100 कार्टून में तकरीबन 2500 लीटर ब्रांडेड शराब की बोतलों को पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा है। यूपी नंबर की ट्रक से यूपी से शराब की बड़ी खेप मोतिहारी के राजेपुर इलाके में लाई जा रही थी। शराब को होली पर्व में बेचने की योजना थी। लेकिन धंंधेबाजों के पूरे मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। 


एसडीपीओ दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा। सीडीपीओ दुर्गा शक्ति ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा एक यूपी नंबर की ट्रक में तहखाना बनाकर विदेशी शराब की बड़ी खेप यूपी से बिहार लाई गयी थी। शराब की बड़ी खेप मोतिहारी के राजेपुर इलाके में पहुंची थी। पुलिस को देखते ही ड्राइवर अजीबोगरीब हरकत करने लगा जिससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस को यह समझते जरा भी देर नहीं हुई कि दाल में कुछ काला है। पुलिस ने ट्रक की छानबीन की तब पता चला कि ट्रक के अंदर तहखाना बनाया गया है जिसमें 50 लाख रूपये का शराब लोडेड है। जिसे पुलिस ने ट्रक समेत जब्त किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें