ब्रेकिंग
निकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खातास्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खातास्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थी

Bihar News: VTR से भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंचा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में जंगल से भटक कर गांव में पहुंचे तेंदुआ का सफल रेस्क्यू वन विभाग की टीम ने किया है। घायल तेंदुआ को पकड़कर इलाज के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया गया है।

Bihar News
बगहा में तेंदुआ का रेस्क्यू
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बगहा में बाल्मीकी टाइगर रिजर्व से भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंचे तेंदुआ का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग और इलाके के ग्रामीणों को बड़ी राहत पहुंची है क्योंकि किसी की भी जान माल का नुकसान नहीं पहुंचा है।


दरअसल, बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के घने जंगल से भटक कर तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया था। बगहा के नरवल बोरवल पंचायत स्थित पीपरा गांव में हरहा नदी तट पर किसान की खेत के तार काँटा में फंसे तेंदुआ की दहाड़ से हड़कंप मच गया। लिहाजा ग्रामीणों नें इसकी तत्काल सूचना VTR के बगहा रेंजर सुनील कुमार कों दी।


रेंजर के नेतृत्व में सही समय पर टाउन थाना पुलिस की मौजूदगी में तेंदुआ कों पहले बेहोश किया गया। फ़िर मेडिकल टीम नें उसका फर्स्ट एड क़र सफ़ल रेस्क्यू किया। जिसके बाद उसे बेकाबू भीड़ के बीच खेत से बाहर निकालकर सुरक्षित VTR के पशु चिकित्सालय लें जाया गया। इलाज़ के बाद उसे वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व जंगल में छोड़ दिये जाने कि क्वायद में वन विभाग कि टीम जुटी हुईं है।


बता दें कि वन्य जीवों का जंगल से भटककर रिहायशी क्षेत्रों में चहलकदमी देखीं जा रही है क्योंकि जंगल में वन संपादओं कों लोगों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है यहीं वज़ह है कि बाघ औऱ तेंदुआ घने बस्ती औऱ खेतों की ओर शिकार की तलाश में अपना ठिकाना बना रहें हैं। जिससे वन विभाग औऱ आस पास के ग्रामीणों कि मुश्किलें बढ़ रहीं हैं। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता