ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

Bihar News: बिहार में बेहूदगी की हद पार, पिता की तेरवीं पर बेटे ने कराया लौंडा डांस; लोगों ने बताया कलयुग का श्रवण कुमार

Bihar News: बिहार के जमुई में बेहूदगी की सारी हदें पार हो गईं. यहां एक बेटे ने पिता की तेरवीं के दिन लौंडा डांस कराया. देर रात तक लोग अश्लील गीतों पर झूमते रहे.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पिता की मौत पर 12 दिनों तक मातम और 13वीं को जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मलयपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बेशर्म बेटों ने पिता की मौत का जश्न मनाकर सामाजिक मर्यादा को तार-तार कर दिया है।


दरअसल, पूरा मामला मलयपुर थाना क्षेत्र के तांती टोला गांव का है। जहां एक बेटे ने अपने पिता के श्राद्धकर्म में अश्लीलता की सारी हदें पार कर, लौंडा नाच का आयोजन करवाया। 5 अप्रैल की रात को मलयपुर गांव निवासी बेनी तांती के श्राद्ध के दिन शनिवार की रात लौंडा नाच का आयोजन करवाया गया था। जिसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में लोग इस डांस का आनंद ले रहे हैं। वहीं घर के कई सदस्य भी स्टेज पर चढ़कर डांस करते दिख रहे हैं। अश्लील गानों पर लोग ठुमक रहे हैं। वहीं बेटा डांस कर रहे लोगों पर पैसा लूटा रहा है। 


बता दें कि मलयपुर बस्ती गांव निवासी बेनी तांती भुट्टा बेचकर अपना जीवन यापन चलाते थे। उनकी मौत हो जाने के बाद 13वीं पर उनके बेटों ने लौंडा डांस कार्यक्रम का आयोजन किया था। उनके पुत्र शंभु तांती और पिंटू तांती तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं वहीं तीसरा पुत्र संजीत जमुई में मजदूरी करता है जबकि चौथा बेटा सुटक तांती कोलकता में रहता है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता