ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

पटना में बड़े पैमाने पर थानेदारों का तबादला, हटाये गये लापरवाह थानाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..

बुद्धा कॉलोनी थाना, पाटलिपुत्र थाना, मोकामा थाना, बिहटा थाना, आलमगंज थाना, हवाई अड्डा थाना, खगौल थाना, पंडारक थाना, साइबर थाना के थानेदार बदल दिये गये हैं। वही कई लापरवाह थानेदारों को थाने से हटा दिया गया है।

bihar
थानाध्यक्ष का तबादला
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जो पुलिस महकमें से जुड़ी हुई है। पटना में बड़े पैमाने पर थानेदारों का तबादला किया गया है। एक साथ 9 थानेदारों का एक थाने से दूसरे थाने में ट्रांसफर किया गया है। बता दें कि पटना में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। 


सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे आपराधिक वारदातों को लेकर आए दिन सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के हमले के बाद पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने एक साथ 9 थानाध्यक्ष का तबादला कर दिया। वही 4 पुलिस पदाधिकारियों को लाइन हाजिर किया है।


 बुद्धा कॉलोनी थाना, पाटलिपुत्र थाना, मोकामा थाना, बिहटा थाना, आलमगंज थाना, हवाई अड्डा थाना, खगौल थाना, पंडारक थाना, साइबर थाना के थानेदार बदल दिये गये हैं। वही कई लापरवाह थानेदारों को थाने से हटा दिया गया है। बुद्धा कॉलोनी के थानाध्यक्ष सदानंद साह को पुलिस केंद्र, पटना भेजा गया है। वही दीघा कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी विजय कुमार यादवेन्दु को बुद्धा कॉलोनी थाने का थानेदार बनाया गया है। 


पुलिस केंद्र के राहुल कुमार ठाकुर को आलमगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। खगौल कांड पर्यवेक्षी पदाधिकारी शशि कुमार राणा को बिहटा थाने का थानेदार बनाया गया है। वही खगौल के थानेदार कुमार रौशन को पाटलिपुत्र थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। तबादले की पूरी लिस्ट नीचे देखें।


पटना में बड़े पैमाने पर थानेदारों का तबादला, हटाये गये लापरवाह थानाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..