ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

35 के बदले 75 दिनों में किया दाखिल-खारिज..DM की रिपोर्ट पर दो CO पर एक्शन

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने स्पष्ट कर दिया है कि भूमि सर्वे में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। बहादुरगंज और नवादा सदर के अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया है।

35 के बदले 75 दिनों में किया दाखिल-खारिज..DM की रिपोर्ट पर दो CO पर एक्शन
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने स्पष्ट कर दिया है कि भूमि सर्वे में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले बहादुरगंज और नवादा सदर के अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया है। संयज सरावगी ने यह भी कहा है कि सभी राजस्व कर्मचारी अपने-अपने पदस्थापना वाले पंचायत में ही रहें। 


जिस राजस्व कर्मचारी के जिम्मे एक से अधिक पंचायत है, उन्हें रोस्टर तय कर पंचायत में रहने का निर्देश दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने यह स्पष्ट किया है किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूमि सर्वे का काम लोगों की सहुलियत के अनुसार पूरा हो। अधिकारी और कर्मचारी जमीन मालिकों को पूरा सहयोग करें और उन्हें सर्वे की पूरी जानकारी दें। सर्वे से संबंधित दस्तावेज की भी जानकारी दें ताकि वे अपने स्तर से सभी कागजात को दुरूस्त कर सकें।


दो अंचलाधिकारियों पर कार्रवाई के संबंध में मंत्री ने बताया कि नवादा एवं किशनगंज के जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर इन दोनों अंचलाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। नवादा सदर अंचल अंतर्गत दाखिल-खारिज वाद संख्या 9425/23-24 में निहित खाता संख्या 122, खेसरा संख्या 791 में दर्ज रकबा का दाखिल-खारिज जल संसाधन विभाग के नाम से करने के मामले में अंचल कार्यालय से ही लापरवाही बरती गई है। वहीं, किशनगंज के जिलाधिकारी की रिपोर्ट में कहा गया है कि बहादुरगंज के अंचल अधिकारी ने अगस्त-2024 से जनवरी 2025 तक दायर दाखिल-खारिज आवेदनों में से 143 आवेदनों का निष्पादन 75 दिनों के बाद किया है, जबकि दाखिल-खारिज नियमावली के प्रावधानों के अनुसार दाखिल-खारिज आवेदनों का निष्पादन 35 दिनों के भीतर करना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता