ब्रेकिंग
Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार✦Bihar News : कटिहार का वो गोल्ड मेडलिस्ट, जिससे बड़ी उम्मीदें थीं... नदी में डूबकर चली गई जान, परिवार के साथ खेल जगत में भी मातम✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार✦Bihar News : कटिहार का वो गोल्ड मेडलिस्ट, जिससे बड़ी उम्मीदें थीं... नदी में डूबकर चली गई जान, परिवार के साथ खेल जगत में भी मातम

Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप?

Bihar News: भागलपुर में जमीन विवाद मामले में जगदीशपुर सीओ सतीश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट और सब जज के आदेश की अवहेलना का आरोप लगा है। 87 कट्ठा जमीन के कथित अवैध म्यूटेशन को लेकर सीजीएम कोर्ट में नालसी मुकदमा दायर किया गया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर में जमीन से जुड़े एक गंभीर मामले में जगदीशपुर अंचल के सीओ सतीश कुमार के खिलाफ सीजीएम कोर्ट में नालसी मुकदमा दायर किया गया है। आरोप है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तथा सब जज, भागलपुर के आदेश की अवहेलना करते हुए विवादित जमीन का म्यूटेशन विपक्षियों के नाम कर दिया।


यह मामला मानिक सरकार घाट रोड निवासी तपन विश्वास द्वारा दायर किया गया है। उन्होंने भागलपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आलय बनर्जी के माध्यम से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजीएम) की अदालत में याचिका दाखिल की है। 


याचिका में आरोप लगाया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय और सब जज, भागलपुर द्वारा पारित आदेश के बावजूद करीब 87 कट्ठा की कीमती जमीन का म्यूटेशन कर विपक्षियों के नाम रसीद जारी कर दी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह कार्रवाई कथित रूप से विपक्षियों के साथ मिलीभगत कर की गई। 


मामले में सीओ सतीश कुमार के साथ नूतन मिश्रा समेत अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले की सुनवाई सीजीएम कोर्ट में होगी। आरोपों को लेकर प्रशासनिक और कानूनी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता