ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

लालू को आज मिलेगी राहत, जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होने वाली है. जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने 12 फरवरी को सुनवा

लालू को आज मिलेगी राहत, जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई
Anamika
3 मिनट

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होने वाली है. जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने 12 फरवरी को  सुनवाई की थी और दोनों पक्षों की दलीलों के बाद सीबीआई ने आर्डर शीट जमा करने को लेकर कोर्ट से समय मांगा था. लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाला मामले में जो सजा सुनाई गई है उसमें केवल एक मामले में लालू को जमानत नहीं मिली है, बाकी दो अन्य मामलों में आरजेडी सुप्रीमो को जमानत मिल चुकी है.

आज लालू यादव के दुमका ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. झारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस अप्रेस कुमार सिंह की अदालत लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी. जमानत याचिका पर 12 फरवरी को जब सुनवाई हुई थी तो दोनों पक्षों की तरफ से कोर्ट में बहस हो चुकी है. हालांकि सीबीआई ने आर्डर शीट जमा करने के लिए कोर्ट से समय मांगा था, जिस पर विचार करते हुए झारखंड हाईकोर्ट में आज की सुनवाई तय कर दी थी. लालू यादव के वकीलों के मुताबिक निचली अदालत की तरफ से दी गई तमाम ऑर्डर की कॉपी झारखंड हाई कोर्ट में जमा करा दी गई है बावजूद उसके सीबीआई लालू यादव की जमानत याचिका में अड़ंगा लगा रही है.

झारखंड हाईकोर्ट में लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई ने यह कहते हुए विरोध किया था कि लालू यादव की आधी सजा पूरी नहीं हुई है. आधी सजा काटने में अभी 28 दिन का वक्त कम है इस कारण उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती. ऐसे में अब आज झारखंड हाई कोर्ट तय करेगा कि लालू यादव ने चारा घोटाले मामले में सजा मुकर्रर किए जाने के बाद से आधी सजा काट ली है या फिर नहीं. तेजस्वी यादव ने उम्मीद जताई है कि लालू यादव को कोर्ट से राहत मिलेगी. तेजस्वी यादव का कहना है कि लालू यादव की तबीयत खराब है और बाकी दो अन्य मामलों में जिस तरह उन्हें जमानत मिली है उनका ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में भी उसी आधार पर जमानत मिलने की उम्मीद है. लालू परिवार पहले ही कह चुका है कि उन्हें न्यायालय के ऊपर पूरा भरोसा है. आपको बता दें कि लालू यादव की तबीयत पिछले दिनों ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें टीम से ले जाकर दिल्ली एम्स में एडमिट करना पड़ा था. फिलहाल उनकी सेहत में उधार हुआ है और वह आईसीयू से बाहर एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं.