ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

मुश्किलों में लालू, झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI, आज होगी सुनवाई

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. रांची हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई सुप्रीम कोर्ट पहुंची है.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. रांची हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. जहां आज सीबीआी के तरफ से दायर की गई इस याचिका पर मुख्य न्यायधीश सुनवाई करेंगे.


जमानत के विरोध में दायर की गई याचिका
रांची हाईकोर्ट ने देवघर कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि गुजर जाने को आधार पर जमानत दे दी थी और सजा को निलंबित कर दिया था. इस फैसले के खिलाफ ही सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. 


जुलाई 2019 में मिली थी जमानत
सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद रांची के रिम्स में भर्ती है. वह रिम्स में इलाज करा रहे हैं. लालू प्रसाद 15 बीमारियों से पीड़ित हैं. लालू यादव की ओर से देवघर कोषागार मामले में जमानत याचिका दायर की गई थी. इस मामले में सीबीआई की अदालत ने उन्हें साढ़े तीन साल की सजा दी थी. इसमें से आधी से अधिक सजा वह काट चुके हैं. इसको और सेहत का आधार बताते हुए लालू प्रसाद की ओर से जमानत की मांग की गई थी. जिसके बाद रांची हाईकोर्ट ने जुलाई 2019 में लालू को देवघर मामले में जमानत दे दी थी. लेकिन बाकी मामले में जमानत नहीं मिली है.


टैग्स