ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

लालू यादव पर साफ दिख रहा खराब सेहत का असर, जमानत के बाद राबड़ी देवी के साथ पहली तस्वीरें आयीं सामने

DELHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को भले ही जमानत मिल गई हो। जमानत मिलने के बाद लालू यादव को एम्स से छुट्टी मिल गई लेकिन आरजेडी सुप्रीमो पर खराब सेहत का

लालू यादव पर साफ दिख रहा खराब सेहत का असर, जमानत के बाद राबड़ी देवी के साथ पहली तस्वीरें आयीं सामने
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को भले ही जमानत मिल गई हो। जमानत मिलने के बाद लालू यादव को एम्स से छुट्टी मिल गई लेकिन आरजेडी सुप्रीमो पर खराब सेहत का सीधा असर दिख रहा है। पिछले दिनों लालू यादव पार्टी के विधायकों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए थे। तब लालू यादव की तस्वीरें साफ तौर पर सामने नहीं आ पाई थी लेकिन अब लालू यादव की जो तस्वीर सामने आई है। वह बता रही है कि दरअसल आरजेडी सुप्रीमो की सेहत में कितनी गिरावट आई है।



लालू प्रसाद यादव इन दिनों दिल्ली में हैं। दिल्ली में अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर आकर लालू एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक अपना ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। कई तरह की बीमारियों से ग्रसित आरजेडी सुप्रीमो के शरीर पर बीमारियों का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। फर्स्ट बिहार के जरिए हम आपको लालू यादव की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप खुद महसूस कर सकते हैं कि लालू यादव की सेहत पर बीमारियों ने क्या असर डाला है। लालू यादव फिलहाल कोरोना संक्रमण के बीच खास सतर्कता बरत रहे हैं। उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी साथ में मौजूद हैं। लालू की खराब सेहत का असर उनकी पत्नी राबड़ी देवी पर भी देखा जा सकता है।


जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद लालू यादव पहली बार इन तस्वीरों में साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। पिछले दिनों पार्टी के कुछ चुनिंदा नेताओं ने उनसे दिल्ली में मुलाकात की है और इसी दौरान लालू यादव की यह तस्वीरें ली गई हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बताया था कि लालू यादव का ऑक्सीजन लेवल भी नीचे जा रहा था। लेकिन अब लालू को ऑक्सीजन की कोई समस्या नहीं है। लेकिन बाकी बीमारियों का इलाज एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि लालू यादव पटना कब आएंगे लेकिन आरजेडी सुप्रीमो की सेहत को देखकर क्या अनुमान लगाया जा सकता है कि अपने पिता को पटना लाने का जोखिम फिलहाल तेजस्वी नहीं उठाने वाले।