ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

BIHAR NEWS : 1.25 लाख के इनामी बिहार का मोस्ट वांटेड ललन सिंह का एनकाउंटर में ढेर, 2 दरोगा समेत 7 की हत्या का आरोप

सहारनपुर में यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात अपराधी ललन सिंह मारा गया। उस पर 1.25 लाख रुपये का इनाम था और 7 हत्याओं समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे।

BIHAR NEWS : 1.25 लाख के इनामी बिहार का मोस्ट वांटेड ललन सिंह का एनकाउंटर में ढेर, 2 दरोगा समेत 7 की हत्या का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

बिहार और उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी लल्लन सिंह उर्फ ललन आखिरकार पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। बिहार और यूपी में हत्या, डकैती, बैंक लूट और कैश वैन लूट जैसी कई संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले इस अपराधी पर कुल 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। रविवार देर रात उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ललन सिंह को गोली लगी, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, 21 और 22 जून 2026 की दरमियानी रात एडिशनल एसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में सरसावा-नकुड़ रोड पर पुलिस की चेकिंग अभियान चल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस टीम को आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें ललन सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


घायल ललन सिंह को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल सहारनपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ललन सिंह बिहार और उत्तर प्रदेश का बेहद कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या के सात मामले दर्ज थे। बिहार में उसने दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सिक्योरिटी गार्ड समेत कई लोगों की हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था। इसके अलावा बैंक लूट, एटीएम कैश वैन लूट और डकैती के कई मामले भी उसके खिलाफ दर्ज थे।


ललन सिंह की आपराधिक गतिविधियां केवल बिहार तक सीमित नहीं थीं। वर्ष 2022 में उसने वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारकर उनकी सरकारी पिस्टल लूट ली थी। इसके अलावा 1 नवंबर 2022 को चंदौली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर उसकी बाइक लूट ली थी। इन घटनाओं के बाद से वह यूपी पुलिस के लिए भी बड़ा सिरदर्द बना हुआ था।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ललन सिंह पर बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में कुल 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। कई वर्षों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे थे, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देने में सफल हो जाता था। सहारनपुर में हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है। 


हालांकि ललन का एक साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, ललन सिंह के मारे जाने के बाद बिहार और यूपी के कई पुराने आपराधिक मामलों की जांच में भी नई जानकारी सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।