ब्रेकिंग
Bihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावाBankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेटसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावाBankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेटसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तार

ललन सिंह ने संजय झा को लिखा पत्र, कहा-मेरे क्षेत्र में 3 साल से नहीं हो रही फसलों की बुआई, टाल क्षेत्रों की इस समस्या को देखें

MUNGER: मुंगेर सांसद व जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जल संसाधन मंत्री संजय झा को पत्र लिखकर टाल क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया है। इस

ललन सिंह ने संजय झा को लिखा पत्र, कहा-मेरे क्षेत्र में 3 साल से नहीं हो रही फसलों की बुआई, टाल क्षेत्रों की इस समस्या को देखें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर सांसद व जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जल संसाधन मंत्री संजय झा को पत्र लिखकर टाल क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया है। इससे पहले उन्होंने इस क्षेत्र की समस्या कर जिक्र फोन पर कर चुके हैं। ललन सिंह ने बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा को बताया कि आंटा, हथिदह, मरांची, डुमरा का टाल इलाका अन्य टाल क्षेत्रों से नीचा है। जिसके कारण इन टाल क्षेत्रों का पानी हरोहर नदी के माध्यम से नहीं निकल पा रहा है। 


नतीजा यह होता है कि 3 साल से यहां फसल की बुआई नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उन्हें इस बात की शिकायत वहां के लोगों ने 16 दिसंबर को की थी। जिसके बाद उन्होंने जल संसाधन मंत्री संजय झा को फोन लगाया था। इस बार ललन सिंह ने संजय झा को पत्र लिखा है और यह अपील की है कि वे एक उच्च स्तरीय दल के साथ इन टाल क्षेत्रों में जाए और वहां की समस्या को देखें। टाल क्षेत्र के लिए जो योजना पूर्व से कार्यान्वित की जा रही है उसमें इन टाल क्षेत्रों के जल निकासी को भी शामिल करा लिया जाए। 


जल संसाधन मंत्री संजय झा को ललन सिंह ने जो पत्र लिखा है उसे एक्स पर अपलोड किया गया है। ललन सिंह ने आगे लिखा है कि हमारे संसदीय क्षेत्र मुंगेर के मोकामा के औंटा, हथिदह, मरॉची, डुमरा का टाल क्षेत्र, अन्य टाल क्षेत्रों से नीचा है। इस कारण इन टाल क्षेत्रों का पानी हरोहर नदी के माध्यम से नहीं निकल पा रहा है। इसी वजह से 3 वर्षों से इन टाल क्षेत्रों में फसल बुआई नहीं हो पा रही है। इसकी जानकारी मुझे 16 दिसंबर को इन क्षेत्रों की यात्रा के दौरान प्राप्त हुई। 


इस संबंध में, मैंने जल संसाधन मंत्री @SanjayJhaBihar  जी और विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद जी से टेलीफोन से बात की और पत्र लिखकर आग्रह किया है कि जल संसाधन विभाग का एक उच्च स्तरीय दल जाकर इन टाल क्षेत्रों की समस्या का अध्ययन करे और टाल क्षेत्र के लिए जो योजना पूर्व से कार्यान्वित की जा रही है उसमें इन टाल क्षेत्रों के जल निकासी को भी शामिल करा लिया जाए। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता