ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

गड़बड़ करिएगा तो अंदर जाइएगा, ललन सिंह ने लालू परिवार पर बोला जोरदार हमला, कहा..ये सभी जमीन घोटाला में फंसे हुए हैं

पटना में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लालू यादव, राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सभी नेता जमीन घोटालों में फंसे हुए हैं और मोदी राज में कानून का राज है, गड़बड़ करोगे तो जेल जाओगे।

Bihar
विपक्षी नेताओं पर कसा तंज
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने लालू , तेजस्वी, राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। कहा कि दिल्ली का नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है और बिहार में जो नेता है वह मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। सच्चाई यह है कि ये सभी जमीन घोटाला में फंसे हुए हैं। इसलिए चिंता छोड़ दीजिए मोदी जी के राज में कानून का राज है। कानून सम्मत कार्रवाई होगी। गड़बड़ करिएगा तो अंदर जाइएगा।


ललन सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि लालू जी बिहार का विकास इतना किए थे कि पूरा शहर चकाचक हो गया था। सड़क का नाम नहीं था..गड्ढा ही गड्ढा था..बिजली कहीं नहीं थी..लालटेन से लोग काम चलाते थे..कानून व्यवस्था गड़बड़ था..लालू के राज में 6 बजे के बाद कोई घर से नहीं निकलता था। बिहार में अपहरण का उद्योग चल रहा था। ललन सिह ने कहा कि लालू जी तो बोलबे ना करेंगे..लालू जी तो बिहार में अपना राज कायम करके मजा ले ही लिये। लालू परिवार का पूरा सदस्य जमीन घोटाला में फंसा हुआ है।


ललन सिंह ने कहा कि  दिल्ली का नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा हैं तो वही बिहार में जो नेता है वह मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। सब कोई जमीन घोटाला में फंसे हुए हैं। इसलिए चिंता छोड़ दीजिए मोदी जी के राज में कानून का राज है। कानून के तहत कार्रवाई होगी और जो गड़बड़ करेगा वो अंदर जाएगा।


वही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी ललन सिंह ने हमला बोला। कहा कि प्रधानमंत्री जी मां दुर्गा का नाम लेंगे कि मां काली का नाम लेंगे कि जय श्री राम का नाम लेंगे.. ममता बनर्जी से पूछ कर लेंगे.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सात्विक आदमी हैं..पूरे मनोयोग से देश की सेवा कर रहे हैं.. उनके लिए सभी देवी देवता समान हैं..ममता जी ना सोचे कि बंगाल में क्या हो रहा है.. बंगाल में प्रतिदिन हालत बिगड़ता जा रहा है.. 


बंगाल में सरकार ममता दीदी का है या तृणमूल कार्यकर्ताओं का यह समझ से परे है। ललन सिंह ने वहां मौजूद पत्रकारों से कहा कि आप सभी पत्रकार हैं हम आपसे भी आग्रह करेंगे कि एक दिन बंगाल का टिकट कटा लें..यदि टिकट कटाने में दिक्कत होगी तो हम कटवा देंगे..बंगाल में कोई इलाका में घूमकर चले आईए वहां 100 आदमी से पूछियेगा 90 प्रतिशत आदमी कहेगा कि बंगाल में आतंक की सरकार है बंगाल में जंगल राज है।