ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में भाई-बहन की मौत, कई लोग घायल

LAKHISARAI : इस वक़्त एक बड़ी खबर लखीसराय जिले से सामने आ रही है जहां सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि कई अन्य लोग घायल भी बताये जा रहे हैं. इस घटना के ब

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में भाई-बहन की मौत, कई लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI : इस वक़्त एक बड़ी खबर लखीसराय जिले से सामने आ रही है जहां सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि कई अन्य लोग घायल भी बताये जा रहे हैं. इस घटना के बाद इलाके में सासनी मच गई. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. 


मामला लखीसराय जिले के रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के नदियावां गांव के पास का बताया जा रहा है जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, ट्रैक्टर पर सवार कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है. पुलिस के मुताबिक, मृत भाई-बहन बरबीघा के रहने वाले हैं. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.