ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: सड़क हादसे में घायल डीलर की इलाज के दौरान मौत, DM की गाड़ी से लगी थी जोरदार ठोकर

LAKHISARAI: खबर लखीसराय से आ रही है, जहां डीएम की गाड़ी की ठोकर से घायल हुए स्कूटी सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बीते शनिवार को हलसी थाना क्षेत्र स्थित हलसी-तरहारी मुख्य मार्

बिहार: सड़क हादसे में घायल डीलर की इलाज के दौरान मौत, DM की गाड़ी से लगी थी जोरदार ठोकर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI: खबर लखीसराय से आ रही है, जहां डीएम की गाड़ी की ठोकर से घायल हुए स्कूटी सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बीते शनिवार को हलसी थाना क्षेत्र स्थित हलसी-तरहारी मुख्य मार्ग पर लखीसराय डीएम की गाड़ी से डीलर की स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।


मृतक डीलर की पहचान हलसी थाना क्षेत्र सिरखिंडी गांव निवासी रामनरेश सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को डीएम अमरेंद्र कुमार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तरहारी जा रहे थे। इसी दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के पास डीलर रामनरेश सिंह स्कूटी पर सवार होकर आ रहे थे, तभी स्कूटी में डीएम के वाहन से ठोकर लग गई।


इस हादसे में डीलर रामनरेश सिंह बुरी तरह से घायल हो गए थे। आनन-फानन में घायल डीलर को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। डीलर की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान डीलर की मौत हो गई है।