ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: बिहार के इस जिले में जमीन के नीचे से प्रकट हुए भगवान विष्णु और बुद्ध, दर्शन के लिए जमा हुई भारी भीड़

Bihar News: अपनी निजी जमीन पर JCB से खुदाई करवा रहे विनायक कुमार को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि थोड़ी ही देर में उनके यहाँ लोगों की भारी भीड़ जुटने वाली है. भगवान बुद्ध और विष्णु की इन बेशकीमती मूर्तियों के मिलने के बाद इलाके के लोग दर्शन को हुए

Bihar News
मूर्तियों के साथ उत्साह में दिख रहे स्थानीय लोग.
© google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के लखीसराय जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ, एक निजी जमीन पर हो रही JCB की खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध की मूर्तियाँ बरामद हुई हैं. यह मामला जिले के कबैया थाना क्षेत्र के बड़ी कबैया के पास की बताई जा रही है. ये प्राचीन मूर्तियाँ बेहद पुरानी और बेशकीमती मानी जा रही हैं.


जैसे ही इन मूर्तियों के मिलने की खबर आसपास के इलाकों में फैली, बड़ी संख्या में लोग इसके दर्शन करने के लिए वहां जमा होने लगे. कुछ समय के बाद इन मूर्तियों के मिलने की सूचना स्थानीय थाने में दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इन मूर्तियों को अपने कब्जे में ले लिया. इस बारे में बात करते हुए जमीन के मालिक विनायक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि “हम अपनी निजी जमीन पर खुदाई करवा रहे थे, इसी दौरान ये प्राचीन मूर्तियाँ बरामद हुईं.”


“इसकी सूचना हमने कबैया थाना को दे दी है. इसके अलावा विनायक कुमार ने यह भी कहा है कि यह इलाका लाली पहाड़ी से सटा हुआ है, अगर सही से खुदाई करवाई जाए तो यहाँ आसपास इस तरह की और भी बेशकीमती मूर्तियों के मिलने की संभावना है.” इन प्राप्त दुर्लभ मूर्तियों की बात करें तो दोनों के आकार एक ही सामान हैं. करीब 3 फीट लंबी और सवा 2 फीट चौड़ी इन मूर्तियों के मिलने के बाद आसपास के लोगों ने इसके दर्शन के लिए भीड़ लगा दी थी, पुलिस के आने के बाद ही इन लोगों को घटनास्थल से हटाया गया.


भगवान विष्णु और भगवान् बुद्ध की ये मूर्तियाँ काफी पुरानी प्रतीत होती हैं. आगे जानकारी के बाद ही यह साफ़ पता चल पाएगा कि ये असल में कितनी पुरानी या किस सदी की हैं. बताते चलें कि लखीसराय में बरामद इन मूर्तियों में से भगवान बुद्ध की मूर्ति ललितासन में है और बुद्ध इसमें धम्मचक्र प्रवर्तन की उपदेश मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं.