ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: बिहार में यहां 2 बच्चों की डूबने से मौत, मातम में तब्दील हुई मुंडन की खुशियां

Bihar News: लखीसराय के किऊल नदी में स्नान के दौरान 12 साल की अंशिका और 14 साल के मानस डूबे। दो घंटे बाद शव हुआ बरामद। परिवार को 8 लाख की सहायता..

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: लखीसराय जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यहां पहाड़पुर गांव के रहने वाले नवल किशोर सिंह के घर मुंडन संस्कार का आयोजन था। जिसमें धनबाद से उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे। पूजा-पाठ मुंडन संपन्न होने के बाद सभी किऊल नदी किनारे स्नान करने पहुंचे। करीब सुबह दस बजकर तीस मिनट पर सात लोग पानी में उतरे।


जिसके कुछ समय बाद ही अचानक सभी गहरे पानी में चले गए और संघर्ष करने लगे। यह दृश्य देख पास में मछली मार रहे स्थानीय ग्रामीण नाव लेकर आनन-फानन में पहुंचे और किसी तरह पांच लोगों को बाहर निकाल पाने में कामयाब रहे, लेकिन दो बच्चे लापता हो चुके थे।


ये दोनों लापता बच्चे थे अंशिका कुमारी, उम्र 12 वर्ष, सातवीं कक्षा की छात्रा और मानस कुमार, उम्र 14 वर्ष, नौवीं कक्षा का छात्र। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की खोजबीन चली। फिर जाकर पहले मानस का शव मिला, फिर अंशिका का। दोनों को तुरंत सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इस घटना के बाद इन बच्चों के घर पर कोहराम मच गया। मुंडन की सारी खुशियां और उमंग मातम में बदल गए। परिजन सदमे में हैं और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जिला प्रशासन ने मृतक परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।