ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar News: लखीसराय में 102 एंबुलेंस चालक की मौत, परिजनों और सहकर्मियों ने सरकार से की यह मांग

Bihar News: लखीसराय के रामगढ़ चौक पीएचसी में 102 एंबुलेंस चालक वीरेंद्र पासवान की सांप काटने से मौत। परिजन और सहकर्मी मुआवजे की मांग कर रहे, पुलिस जांच शुरू..

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: लखीसराय के रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में तैनात 102 एंबुलेंस चालक की सांप काटने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान चानन प्रखंड के मननपुर बाजार निवासी निखिल पासवान के 43 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र बुधवार तड़के रामगढ़ चौक पीएचसी के चालक कक्ष में ड्यूटी के दौरान सो रहे थे, तभी करीब 3 बजे सांप ने उन्हें काट लिया।


उन्हें तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक डॉ. हरदीप बगेरिया ने प्राथमिक उपचार किया। वीरेंद्र की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा के प्रसिद्ध सर्पदंश विशेषज्ञ डॉ. मृगेंद्र के पास रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


जिसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों और 102 एंबुलेंस के सहकर्मियों ने उचित मुआवजे की मांग की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सहकर्मियों का कहना है कि वीरेंद्र की मौत ड्यूटी के दौरान हुई इसलिए सरकार और एंबुलेंस संचालक को मुआवजा देना चाहिए। 


रिपोर्टर: सुनील कुमार