ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के ACS एस. सिद्धार्थ 'छात्रा' की कला से हुए प्रभावित, चिट्ठी लिखकर कहा....

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ ने लखीसराय की 10 वीं की छात्रा राखी कुमारी को चिट्ठी लिखकर धन्यवाद दिया है. क्या है मामला जानें...

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के ACS एस. सिद्धार्थ 'छात्रा' की कला से हुए प्रभावित, चिट्ठी लिखकर कहा....
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ कक्षा-10 की छात्रा का हुनर देख काफी प्रभावित हैं. छात्रा की चित्रकारी देख अपर मुख्य सचिव गदगद हो गए और चिट्ठी लिख दी. एस सिद्धार्थ ने कहा कि वाकई में आपके द्वारा पेंसिल आर्ट ड्राइंग काफी अच्छा है. आपकी इस चित्रकला से वे प्रभावित हैं. 

राखी कुमारी को दिया धन्यवाद   

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ ने लखीसराय जिले के कैंदी  सिंहपुर प्लस -2 उच्च विद्यालय की 10 वीं क्लास की छात्रा राखी कुमारी को धन्यवाद दिया है. शिक्षा विभाग एसीएस ने राखी कुमारी को लिखी चिट्ठी में कहा है कि आपके द्वारा पेंसिल आर्ट ड्राइंग (चित्रकला) कर जीवंत चित्र बनाया है. इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं आपकी इस हुनर की प्रशंसा करता हूं. साथ ही आप अपनी अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ अपने इस हुनर को भी आगे बढ़ाएं.

छात्रा ने एस. सिद्धार्थ को भेंट की थी तस्वीर 

बता दें, लखीसराय दौरे के दौरान 10 वीं क्लास की छात्रा ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ का पेंसिल आर्ट ड्राइंग की तस्वीर भेंट की थी. तस्वीर देख विभाग के अपर मुख्य सचिव गदगद हो गए. अब उन्होंने उक्त छात्रा की चित्रकला की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दिया है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता