ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

ऑटो और कार के बीच हुए भीषण टक्कर में पंचायत सेवक और ड्राइवर की मौत : कई अन्य लोग हुए जख्मी

LAKHISARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब एक ताजा मामला लखीसराय से आ रहा है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य गंभीर

ऑटो और कार के बीच हुए भीषण टक्कर में पंचायत सेवक और ड्राइवर की मौत : कई अन्य लोग हुए जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब एक ताजा मामला लखीसराय से आ रहा है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। यह घटना पहाड़पुर गांव के समीप का बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना नजदीकी थाने को दे दी गई है। 


दरअसल, लखीसराय में ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। मृतकों में एक पंचायत रोजगार सेवक व ऑटो चालक शामिल हैं। सोमवार को हुए इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। यह घटना पहाड़पुर गांव के समीप मुंगेर-सूर्यगढ़ा नेशनल हाइवे पर हुई है। 


बताया जा रहा है कि एक ऑटो पर सवार होकर कुछ लोग मुंगेर से सूर्यगढ़ा जा रहे थे। जबकि विपरीत दिशा से एक कार आ रही थी। मेदनीचौक थाना से पहले पहाड़पुर अंतर्गत फुलवा ढाला के पास मुंगेर-सूर्यगढ़ा NH-80 पर अचानक दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गयी। यहां सड़क पर बने गड्ढे से बचाकर ऑटो को निकालने के चक्कर में दोनों गाड़ी आपस में भिड गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। 


इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान किरणपुर पंचायत के रोजगार सेवक शेखपुरा निवासी पंकज कुमार सिंह (उम्र 32 साल) व ऑटो चालक सुरेंद्र महतो के रूप में हुई है जो बंशीपुर वार्ड नंबर 6 के रामजी महतो का पुत्र है। वहीं जख्मी की पहचान बंशीपुर चांयटोला निवासी श्रवण कुमार और पीरीबजार थानाक्षेत्र के महेशपुर निवासी संदीप चौरसिया के पुत्र कमल किशोर के रूप में हुई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 


उधर, सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे के बाद कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। वहीं टो और कार दोनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतकों के पोस्टमॉर्टम की तैयारी में पुलिस जुटी है। वहीं इस सड़क हादसे की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।