ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

लड़की भगाने के आरोप में बिहार में तालिबानी सज़ा, महिला और दो लड़कियों की बंधक बनाकर पिटाई

MOTIHARI: मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के डुमरी वार्ड नंबर तीन से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला और दो नाबालिगों को बांधकर बेरहमी से पिटाई की जा रही है, ज

लड़की भगाने के आरोप में बिहार में तालिबानी सज़ा, महिला और दो लड़कियों की बंधक बनाकर पिटाई
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के डुमरी वार्ड नंबर तीन से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला और दो नाबालिगों को बांधकर बेरहमी से पिटाई की जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला की उम्र लगभग 35 साल है। महिला और दोनों लड़कियों को बांध कर दो युवक बेरहमी से पीट रहे हैं। 



मिली जानकारी के मुताबिक़ दो लड़कियों में से एक 17 साल की नाबालिग का गांव के ही एक युवक के साथ अफेयर था। लड़की युवक के साथ फरार हो गई थी, जिसे ग्रामीणों ने धर दबोचा और रस्सी से बांधकर उसे बेरहमी से पीटा। 



बताया जा रहा है कि दूसरी लड़की, जिसकी उम्र 16 साल है और 35 साल की महिला ने लड़की को घर से भगाया था। इसको लेकर उन दोनों की भी रस्सी से बांधकर पिटाई की गई। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची उससे पहले ही आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने तीनों घायलों को सुगौली PHC में भर्ती कराया। फिलहाल इस मामले में एक आरोपी महिला और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 



इस घटना को लेकर सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंच गए, लेकिन उन्हें हमारे आने से पहले ही आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद घायल महिला और लड़कियों को इलाज के लिए सुगौली PHC में भर्ती कराया गया। वहीं, महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज करते हुए एक महिला और एक आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है। 


टैग्स