ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

कुशवाहा ने मांगा नीतीश का आशीर्वाद, बोले- अब बड़े भाई की उम्र आराम करने की है

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ऐलान के साथ ही कि यह उनका आखिरी चुनाव है. राजनीतिक गलियारे से लगातार प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे उपेंद्र

कुशवाहा ने मांगा नीतीश का आशीर्वाद, बोले- अब बड़े भाई की उम्र आराम करने की है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ऐलान के साथ ही कि यह उनका आखिरी चुनाव है. राजनीतिक गलियारे से लगातार प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे उपेंद्र कुशवाहा ने अब उनका आशीर्वाद मांगा है. आरएलएसपी प्रमुख ने कहा है कि नीतीश कुमार बड़े भाई हैं और उनकी उम्र हो चुकी है. लिहाजा छोटे भाई को आशीर्वाद देकर नीतीश कुमार को आराम करना चाहिए.


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश कुमार ने अगर अपने चुनाव को आखिरी बताया है, तो वह सच्चाई बयां कर रहे हैं. कुशवाहा ने कहा है कि अब नीतीश कुमार उम्र के इस पड़ाव में खड़े हैं, उन्हें छोटे भाई को आशीर्वाद देना चाहिए. यह पूछे जाने पर कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी कुशवाहा ने कहा कि सबको 10 तारीख का इंतजार करना चाहिए. 


आरएलएसपी और बीएसपी के साथ ओवैसी के गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी, यह पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा कि हमें इतनी सीटें मिलेंगी जितनी उम्मीद मीडिया को नहीं है. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अंतिम जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात का खुलासा किया कि मौजूदा चुनाव उनका आखिरी चुनाव है. नीतीश कुमार ने धमदाहा विधानसभा में आखिरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है.  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता