ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे 2 युवकों की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां बकरी बचाने के दौरान दो युवकों को मौत हो गयी है। रफीगंज प्रखंड के गोरडिहा गांव में कुएं में गिरी बकरी को बचाने के दौरा

कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे 2 युवकों की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां बकरी बचाने के दौरान दो युवकों को मौत हो गयी है। रफीगंज प्रखंड के गोरडिहा गांव में कुएं में गिरी बकरी को बचाने के दौरान उतरे दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 


घटना से संबंध में  बताया जाता है कि गोरडिहा गांव निवासी महेश यादव की बकरी नन्की रेहट कुआं में गिर गई। जिसे बचाने के लिए जीतेंद्र यादव कुएं में उतरे लेकिन जब वे बाहर नहीं निकले तब गांव के ही मधिर दास कुएं के अंदर उतरे। काफी देर तक कुएं के अंदर रहने के कारण दोनों की दम घुटने से मौत हो गयी। 


तब जीतेन्द्र यादव के पिता विजय यादव रस्सी के सहारे कुएं के अंदर गये। कुएं के 10 फीट अंदर जाते ही विजय यादव की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसे देख ग्रामीणों ने उन्हें रस्सी के सहारे बाहर निकाला जिन्हें इलाज के लिए रफीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। 


जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम लिए औरंगाबाद भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता