ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरा था युवक, दम घुटने से हुई मौत

NALANDA: नालंदा में कुएं के अंदर मोटर ठीक करने गये व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गयी है। घटना परबलपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव का है। जहां इस घटना से सनसनी फैल गयी है। बताया जात

कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरा था युवक, दम घुटने से हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में कुएं के अंदर मोटर ठीक करने गये व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गयी है। घटना परबलपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव का है। जहां इस घटना से सनसनी फैल गयी है। बताया जाता है कि कुएं से निकलने वाली गैस से दम घुटने के कारण मौत हुई है। क्योंकि उसे निकालने के लिए जब दूसरा युवक कुएं में गया तब वह भी बेहोश हो गया। 


घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शब को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान शिवनगर गांव निवासी कमलेश प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि खेत को पटाने के लिए कुएं में मोटर लगाया गया था। उसी मोटर के सहारे खेत में पटवन का काम होता था। 


आज अचानक मोटर खराब हो गया जिसके कारण पानी खेत तक नहीं पहुंच रहा था। पानी वाले मोटर को ठीक करने के लिए प्रमोद कुएं के अंदर गया हुआ था जहां अंदर गैस रहने के कारण उसका दम घुट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें