ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

कुएं में गिरे मवेशी को बचाने के दौरान 3 की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है जहां कुएं में गिरे मवेशी को बचाने के दौरान 3 लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों की मदद कुएं से शव क

कुएं में गिरे मवेशी को बचाने के दौरान 3 की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है जहां कुएं में गिरे मवेशी को बचाने के दौरान 3 लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों की मदद कुएं से शव को बाहर निकाला गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बोधगया के गाफा पंचायत के जानी बीघा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुएं में गिरे मवेशी को निकालने गये 3 लोगों की मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सबसे पहले मवेशी को बचाने के लिए गाांव का एक युवक कुएं में कूदा। जब वह कुएं से बाहर नहीं निकला तब उसे बाहर निकालने के लिए दूसरा व्यक्ति कुएं में गया जब दोनों बाहर नहीं निकले तब तीसरा व्यक्ति भी उन्हें बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी।


एक साथ तीन लोगों के कुएं में जाने और काफी देर तक नहीं निकलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय बीरेंद्र मांझी, 23 वर्षीय रविंद मांजी और 22 वर्षीय जीतेंद्र मांझी के रूप में की गयी है। सभी जानी बिघा गांव के ही रहने वाले थे। एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता