ब्रेकिंग
फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क

Bihar News: बिहार कांग्रेस के प्रभारी बने कृष्णा अल्लवारु, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी रहें कृष्णा अल्लवारु को बिहार कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

BIHAR POLITICS
नये बिहार कांग्रेस प्रभारी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लवारु बनाए गये हैं। कृष्णा अल्लवारु को बिहार कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी। बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने भी नये कांग्रेस प्रभारी को बधाई और शुभकामनाएं दी।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी रहें कृष्णा अल्लवारु को बिहार कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी के रूप में वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश के कार्यों के लिए धन्यवाद देते हुए संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस आशय का पत्र जारी किया है।


 जिसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी रहें कृष्णा अल्लवारु को बिहार कांग्रेस के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के रूप में कृष्णा अल्लवारू के नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि चुनावी साल में उनके नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी।


कृष्णा अल्लवारू के नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व अध्यक्ष प्रो रामजतन सिन्हा, कृपानाथ पाठक , प्रेमचंद्र मिश्रा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश पांडेय, निर्मल वर्मा, ब्रजेश मुनन, लाल बाबू लाल, आनंद माधव, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय सहित अन्य नेताओं ने हर्ष जाहिर किया। 

टैग्स