ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Kota Suicide News: कोटा में NEET की तैयारी कर रहे बिहार के छात्र ने की आत्महत्या, इस साल की 8वीं घटना

Kota Suicide News: राजस्थान के कोटा में बिहार के छात्र ने सुसाइड कर लिया है। नालंदा के रहने वाले 17 साल के हर्षराज शंकर ने जवाहर नगर क्षेत्र के एक हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी।

Kota Suicide News
कोटा में NEET की तैयारी कर रहे बिहार के छात्र ने की आत्महत्या
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Kota Suicide News: कोटा में छात्रों के सुसाइड के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का मामला सामने आया है। बिहार निवासी नीट कोचिंग स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र बिहार के नालंदा का रहने वाला था। वह कोटा में रहकर मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा नीट (NEET) की तैयारी कर रहा था।


बताया जा रहा है कि हॉस्टल मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि छात्र का कमरा बंद है और छात्र कमरे का दरवाजा भी नहीं खोल रहा है, जिस पर मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर देखा तो छात्र फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। छात्र ने कमरे में ही किसी रॉड से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। छात्र के आत्महत्या की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस कोचिंग छात्र के सुसाइड मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


यह घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र में घटी है। स्टूडेंट के द्वारा सुसाइड करने की पुष्टि जवाहर नगर थाना प्रभारी राम लक्ष्मण गुर्जर ने की है। उनके मुताबिक मौत को गले लगाने वाला स्टूडेंट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए कोटा में रहकर कोचिंग कर रहा था। स्टूडेंट की पहचान हर्षराज शंकर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र भी महज साढे 17 साल बताई जा रही है । आपको बता दें कि इस साल कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का यह आठवां मामला है।


बताया जा रहा है कि हॉस्टल के कमरे के पंखे के एंटी हैंगिंग डिवाइस लगी थी। अन्य चीज के फंदा लगाकर उसने जान दी। कमरे के अंदर तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हर्षराज शंकर यहां पर अपने चचेरे भाइयों के साथ रह रहा था। म़त छात्र मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था। हर्षराज कोटा में अप्रैल 2024 से था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता