ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

कोटा में फिर एक JEE अभ्यर्थी की मौत, बिहार की छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर दी जान

Kota Student Suicide Case: राजस्थान के कोटा में जेईई की तैयारी कर रही बिहार के अररिया की 18 वर्षीय छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आखिर छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, जानिए

कोटा में फिर एक JEE अभ्यर्थी की मौत, बिहार की छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर दी जान
Ramakant kumar
3 मिनट

Kota Student Suicide Case: राजस्थान के कोटा से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE की तैयारी कर रही बिहार की 18 वर्षीय छात्रा जयश्री की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि छात्रा ने कोटा-झालावाड़ फ्लाईओवर से छलांग लगा दी थी. घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.


मृत छात्रा की पहचान बिहार के अररिया जिले के रानीगंज निवासी जयश्री के रूप में हुई है. वह पिछले कुछ महीनों से कोटा में रहकर JEE परीक्षा की तैयारी कर रही थी. छात्रा कोटा के विज्ञान नगर इलाके में एक पीजी में रह रही थी और एक कोचिंग संस्थान से पढ़ाई कर रही थी.


बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 11 बजे छात्रा कोटा-झालावाड़ रोड स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची थी. इसी दौरान वह वहां से नीचे गिर गई. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की नजर छात्रा पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.


अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ लग रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. छात्रा के परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद उनसे भी जानकारी ली जाएगी, जिसके बाद घटना की पूरी स्थिति साफ हो पाएगी.


जयश्री की मौत की खबर जैसे ही बिहार के अररिया स्थित उसके गांव पहुंची, वहां मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी इस घटना से काफी दुखी हैं.


कोटा में पढ़ाई करने वाले छात्रों से जुड़ी ऐसी घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं. प्रशासन और पुलिस समय-समय पर छात्रों की सुरक्षा और मानसिक दबाव को लेकर कदम उठाते रहे हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है.