ब्रेकिंग
स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टस्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

बिहार में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, बराज के 56 में से 17 फाटक खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानी

Bihar News: सुपौल में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण कोसी नदी का जलप्रवाह बढ़ गया है। कोसी बराज पर 1.30 लाख क्यूसेक से अधिक पानी दर्ज किया गया है और 17 फाटक खोलकर पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है।

Bihar News
कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कोसी नदी के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण सुपौल में नदी के जलप्रवाह में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार दोपहर दो बजे तक कोसी बराज पर 1,30,760 क्यूसेक जलप्रवाह रिकॉर्ड किया गया, जबकि नेपाल के बराह क्षेत्र में यह 97,475 क्यूसेक दर्ज किया गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कोसी बराज के 56 में से 17 फाटक खोलकर पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है।



मुख्य अभियंता, वीरपुर के कार्यालय स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार वर्तमान में तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और सभी वरीय अधिकारी नदी की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। इसके अलावा 2,600 क्यूसेक पानी पश्चिमी कोसी नहर में छोड़ा जा रहा है, जबकि शेष 1,28,160 क्यूसेक पानी बराज के खुले फाटकों के माध्यम से डाउन स्ट्रीम में प्रवाहित किया जा रहा है।



बाढ़ अवधि के 42वें दिन रविवार सुबह 8 बजे बराह क्षेत्र में जलप्रवाह 94,100 क्यूसेक (बढ़ते क्रम में) और कोसी बराज पर 1,25,110 क्यूसेक (स्थिर) दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे बराह क्षेत्र में जलप्रवाह बढ़कर 96,150 क्यूसेक और कोसी बराज पर 1,30,760 क्यूसेक पहुंच गया।



दोपहर 12 बजे बराह क्षेत्र में जलप्रवाह 99,500 क्यूसेक तक पहुंच गया, जबकि कोसी बराज पर जलप्रवाह 1,30,760 क्यूसेक पर स्थिर बना रहा। इसके बाद दोपहर 2 बजे बराह क्षेत्र में जलप्रवाह घटकर 97,475 क्यूसेक हो गया, लेकिन कोसी बराज पर जलप्रवाह में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 1,30,760 क्यूसेक पर स्थिर रहा।



बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। नदी के जलस्तर और बाढ़ की संभावित स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता