ब्रेकिंग
दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव, बराज के 21 फाटक खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानी

Bihar News: सुपौल में कोसी नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। कोसी बराज के 21 फाटक खोलकर पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार दोनों तटबंध सुरक्षित हैं और संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी जारी है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सुपौल में कोसी नदी के जलस्तर में शुक्रवार को लगातार कमी दर्ज की गई। गुरुवार को नदी में जलप्रवाह बढ़कर 2,48,865 क्यूसेक तक पहुंच गया था, लेकिन रात आठ बजे के बाद इसमें लगातार गिरावट शुरू हो गई।



शुक्रवार सुबह आठ बजे बराहक्षेत्र में कोसी नदी का जलप्रवाह घटकर 1,29,800 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि कोसी बराज पर जलप्रवाह 2,24,530 क्यूसेक रहा। जलस्तर में कमी को देखते हुए कोसी बराज के 21 फाटक खोलकर पानी को डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है।



सुबह 10 बजे बराहक्षेत्र में जलप्रवाह 1,23,500 क्यूसेक और कोसी बराज पर 1,99,255 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया। इसमें से पश्चिमी कोसी मुख्य नहर (डब्ल्यूकेएमसी) में सिंचाई के लिए 3,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि शेष 1,95,355 क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में प्रवाहित किया गया।



दोपहर 12 बजे बराहक्षेत्र में जलप्रवाह 1,22,650 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि कोसी बराज पर यह घटकर 1,83,220 क्यूसेक रह गया। दोपहर दो बजे बराहक्षेत्र में जलप्रवाह 1,22,650 क्यूसेक पर स्थिर रहा, वहीं कोसी बराज पर जलप्रवाह घटकर 1,79,900 क्यूसेक दर्ज किया गया।



कोसी बराज से पश्चिमी कोसी मुख्य नहर को सिंचाई के लिए 3,900 क्यूसेक पानी देने के बाद 1,76,000 क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग वीरपुर के मुख्य अभियंता के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटबंध सभी अवयवों के साथ पूरी तरह सुरक्षित हैं। संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता