ब्रेकिंग
Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार✦Bihar News : कटिहार का वो गोल्ड मेडलिस्ट, जिससे बड़ी उम्मीदें थीं... नदी में डूबकर चली गई जान, परिवार के साथ खेल जगत में भी मातम✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार✦Bihar News : कटिहार का वो गोल्ड मेडलिस्ट, जिससे बड़ी उम्मीदें थीं... नदी में डूबकर चली गई जान, परिवार के साथ खेल जगत में भी मातम

कोहरे में एक्सीडेंट से बचने के लिए बड़ा फैसला, परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

PATNA : कोहरे के दौरान सड़क हादसों की बढ़ती तादाद को देखते हुए परिवहन विभाग ने अब एडवाइजरी जारी की है. कोहरे में ट्रैफिक को लेकर परिवहन विभाग की तरफ से नई एडवाइजरी जारी की गई है जो

कोहरे में एक्सीडेंट से बचने के लिए बड़ा फैसला, परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
First Bihar
4 मिनट

PATNA : कोहरे के दौरान सड़क हादसों की बढ़ती तादाद को देखते हुए परिवहन विभाग ने अब एडवाइजरी जारी की है. कोहरे में ट्रैफिक को लेकर परिवहन विभाग की तरफ से नई एडवाइजरी जारी की गई है जो सभी संबंधित विभागों को भेजी जा चुकी है. 


इस संबंध में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि कोहरे के दौरान सुरक्षित वाहन परिचालन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजनों को जागरुक करने की दिशा में काम करें. इसके साथ ही वाहनों पर लगाए जाने वाले परावर्तक टेप से संबंधित सघन वाहन जांच अभियान चलावाए. 


परिवहन सचिव ने कहा है कि पूर्व के वर्षों में ठंड के महीनों में कोहरे एवं धुंध से हो रही सड़क दुर्घटनाओं की संख्या राज्य में घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं का एक महत्वपूर्ण अंश रहा है. पिछले वर्ष 2019 में कोहरे एवं धुंध के दौरान कुल 1884 लोगों की मौत विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में हुई है. सर्दी के मौसम में कोहरा अब बढ़ता जा रहा है. ऐसे में वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. सड़क हादसों से बचने के लिए ऐहतियात बरतना जरुरी है. इनसे न केवल सड़क हादसे टल सकते हैं, बल्कि कई लोगों का जीवन भी बचाया जा सकता है. 


कोहरे के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु संबंधित विभागों को दिए गए हैं ये निर्देश:-

- आईआरसी 35 मानकों के अनुरुप सड़क पर लेन मार्किंग करवाना।

- सड़क के आस-पास के मकानों तथा पेड़ पर आॅब्जेक्टिव हैजार्ड्स मार्कर तथा रिफ्लेक्टिव टेप का अधिष्ठापन। 

- आईआरसी 35 मानकों के अनुरुप रेट्रो रिफ्लेक्टिव स्टड्स/कैट्स आई का अधिष्ठापन।

- सूचनात्मक तथा चेतावनी संबंधित सड़क सुरक्षा चिन्ह का आईआरसी 67 के अनुरुप अधिष्ठापन एवं पूर्व में अधिष्ठापित सड़क सुरक्षा चिन्हों की मरम्मति।

- पुल-पुलियों के आस-पास क्रैश बैरियर, आईआरसी 119 मानके अनुरुप निर्माण तथा आॅब्जेक्टिव हैज़ार्डस मार्कर का अधिष्ठापन करवाया जाना। 

- आईआरसी 79 मानक के अनुरुप मेडियन मार्कस, बिलिंकर्स आदि का अधिष्ठापन। 


परिवहन सचिव ने कोहरे के दौरान वाहन परिचालन को लेकर आम लोगों से की यह है अपील:-

 कोहरे वाहन चलाने के दौरान क्या करें :-

- यातायात के सभी नियमों को हर हाल में पालन करें एवं कोहरे के दौरान यथासंभव यात्रा करनें से बचें।

- इंडीकेटर का लगातार प्रयोग करें।

- घने कोहरे में सड़क पर दायी तरफ पेंटेड रोड मार्क और डिवाइडर के आधार पर आगे  बढ़ें।

- वाहन पर रेडियम स्टीकर्स जरुर लगाएं।

- कोहरे में आगे जा रहे वाहन से अपने वाहन की दूरी रखें।

- वाहन में फॉग लाइट जरुर लगवाएं।

- लिंक मार्ग से हाई-वे पर जाते वक्त सड़क के दोनों ओर जरूर देखें।


कोहरे के दौरान क्या न करें :-

- वाहन कभी बीच सड़क पर रोकर खड़ा न करें।

- ओवरलोड कर वाहन न चलाएं।

- वाहन की रफ्तार ज्यादा तेज न रखें।

- वाहन चलाते वक्त चालक बात न करें।

- क्षमता से ज्यादा समय तक वाहन न चलाएं।

- नशा कर वाहन न चलाएं।

- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

- संकरी पुलिया के आस-पास ओवरटेक न करें।

- सड़क पर वाहन लेकर स्टंट करने से बचें।

- वाहन चलाते समय नींद आने पर वाहन न चलाएं।