ब्रेकिंग
स्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालगंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलस्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालगंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरल

कोहरा शुरू होते ही दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिंग मुश्किल, डाइवर्ट हो रही फ्लाइट

DARBHANGA : लंबे इंतजार के बाद दरभंगा में एयरपोर्ट की शुरुआत 8 नवंबर को हुई थी. विमान सेवा शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस लेते हुए सरकार के इस फैसले का स्वागत किया था

कोहरा शुरू होते ही दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिंग मुश्किल, डाइवर्ट हो रही फ्लाइट
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : लंबे इंतजार के बाद दरभंगा में एयरपोर्ट की शुरुआत 8 नवंबर को हुई थी. विमान सेवा शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस लेते हुए सरकार के इस फैसले का स्वागत किया था लेकिन अब कोहरे की मार ने दरभंगा एयरपोर्ट से विमान सेवा चालू रखने पर ग्रहण लगा दिया है. दरभंगा एयरपोर्ट पर कुहासे के कारण फ्लाइट लैंडिंग में परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से लाइट को डाइवर्ट करना पड़ रहा है. दरभंगा एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम और डीवीओआर सिस्टम के अलावे रनवे पर लाइटिंग और ग्राउंड लाइटिंग नहीं है जिसकी वजह से परेशानी हो रही है.


बता दें कि बीते बुधवार को भी मुम्बई से दरभंगा आनेवाली विमान पटना में लैंड हुई थी. शुक्रवार को मुम्बई व बंगलुरु के लिए फ्लाइट कैंसिल हो गई थी. दरभंगा और इसके आसपास के 12 जिलों के लोग पहले से बुक करवाए गए टिकट के आधार पर फ्लाइट पकड़ने तो आ रहे हैं, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसके कैंसिल हो जाने से निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं. 


इसके अलावा एयरपोर्ट पर रनवे लाइटिंग व ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम की व्यवस्था नहीं है. बिगड़ते मौसम की वजह से फ्लाइट के कैंसल होने से उन लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है जो दरभंगा के अलावा अन्य जिलों से फ्लाइट में सफ़र करने के उद्देश्य से आते हैं.