ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

‘सिनेमा हॉल में आए हो?.. बिना ड्रेस पहने स्कूल आए तो...’, केके पाठक ने शिक्षकों के बाद अब छात्रों को हड़काया

SAHARSA: बिहार के सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने का जिम्मा ले चुके केके पाठक लगातार एक्शन में हैं। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक राज्य के विभिन्न जिलों में पहुंचकर सरकारी स्कूलों

‘सिनेमा हॉल में आए हो?.. बिना ड्रेस पहने स्कूल आए तो...’, केके पाठक ने शिक्षकों के बाद अब छात्रों को हड़काया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: बिहार के सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने का जिम्मा ले चुके केके पाठक लगातार एक्शन में हैं। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक राज्य के विभिन्न जिलों में पहुंचकर सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी दौरान केके पाठक सहरसा के मनोहर हाई स्कूल पहुंचे और छात्रों को स्कूल ड्रेस में नहीं देखकर खूब हड़काया और ड्रेस पहनकर ही स्कूल आने की हिदायत दी।


दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शुक्रवार को सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने मनोहर हाई स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केके पाठक जब क्लास रूम में पहुंचे तो वहां एक भी छात्र ड्रेस पहनकर स्कूल नहीं पहुंचा था। छात्रों को सामान्य कपड़ों में देखकर केके पाठक ने आपत्ति जताई और पूछा कि आप लोग आर्ट्स में हैं या साइंस में। इसके बाद उन्होंने पूछा कि ड्रेस में क्यों नहीं आए तो बच्चों ने कोई उत्तर नहीं दिया। 


पास में खड़े स्कूल के प्रिंसिपल ने सफाई दी कि कई बार कहने के बावजूद बच्चे ड्रेस पहनकर स्कूल नहीं आते हैं। इसपर केके पाठक ने खुद छात्रों को समझाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि आप लोग अब से ड्रेस में आईए, यह स्कूल है। ड्रेस में नहीं आए तो न परीक्षा में बैठने दिया जाएगा और ना ही क्लास में एंट्री मिलेगी। उन्होंने छात्रों को वार्निंग देते हुए कहा कि आप लोग मॉल में आए हैं... सिनेमा हॉल है ये... या बाजार में घूमने...प्रिंसिपल साहब को बोल के जा रहे हैं कि आप का नाम काट देंगे।


चेतावनी देते हुए केके पाठक ने कहा कि 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को हर हाल में ड्रेस पहनकर ही स्कूल आना होगा। कॉलेज में जो मन हो वह पहनो। कोई बटन खोलकर आ रहा है, तो कोई हिरो बनके स्कूल पहुंच रहा है। उन्होंने छात्रों के सामने ही प्रिंसिपलसे कहा कि जो बच्चे ड्रेस पहनकर स्कूल नहीं आते हैं उनका नाम काट दीजिए। बता दें कि क्लास से गायब रहने के कारण राज्य के विभिन्न स्कूलो से 5 लाख 41 हजार छात्रों का नाम स्कूलों से कटा जा चुका है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता