ब्रेकिंग
Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?

KK पाठक के आदेश के खिलाफ पटना में निकाला गया मशाल जुलूस, 13 फरवरी को विधानसभा घेराव का नियोजित शिक्षकों ने किया ऐलान

PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के खिलाफ नियोजित शिक्षकों ने आज पटना में मशाल जुलूस निकाला और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पटना की सड़कों पर नियोजित शिक्ष

KK पाठक के आदेश के खिलाफ पटना में निकाला गया मशाल जुलूस, 13 फरवरी को विधानसभा घेराव का नियोजित शिक्षकों ने किया ऐलान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के खिलाफ नियोजित शिक्षकों ने आज पटना में मशाल जुलूस निकाला और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पटना की सड़कों पर नियोजित शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर केके पाठक के फरमान को चुनौती दे डाली। नियोजित शिक्षकों ने यह ऐलान किया कि यदि केके पाठक ने अपने फरमान को वापस नहीं लिया तो 13 फरवरी को वो विधानसभा का घेराव करेंगे। 


नियोजित शिक्षकों का कहना है कि केके पाठक पहले फरमान जारी करते हैं फिर उसमें बदलाव किया जाता है। पहले तीन परीक्षा लिए जाने की बात केके पाठक ने की थी और यह भी कहा था कि राज्य कर्मी का अगर दर्ज चाहिए तो नियोजित शिक्षकों को परीक्षा देनी होगी। शिक्षकों को तीन मौका दिया जाएगा। यदि तीन बार में भी परीक्षा पास नहीं की तो हटा दिया जाएगा। 


वही अब सक्षमता परीक्षा पांच बार आयोजित किये जाने की बात कही जा रही है। शिक्षकों के आंदोलन के फलस्वरुप शिक्षा विभाग द्वारा सक्षमता परीक्षा अब तीन बार से हटाकर पांच बार कर दी गई है। ऐसे में कहीं ना कहीं शिक्षकों के अंदर आक्रोश है। इसी वजह से आज शिक्षक पटना की सड़कों पर उतरे और मशाल जुलूस निकालकर बिहार सरकार को चेतावनी दी कि केके पाठक यदि अपने फरमान को वापस नहीं लेंगे तो आगामी 13 फरवरी को हम सब मिलकर बिहार विधानसभा का घेराव करेंगे और बजट सत्र के दौरान हंगामा करेंगे। 


आज उन्होंने मसाल जुलूस निकालकर सरकार को चेतावनी दी है और किंतु पाठक को चेतावनी दी कहा कि अगर यह फरमान वापस नहीं लिया गया तो 13 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे बजट सत्र में हंगामा करेंगे और आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। नियोजित शिक्षकों ने सरकार से राज्यकर्मी का दर्जा दिये जाने की मांग की।