ब्रेकिंग
26 जुलाई को होने वाली BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, आयोग जल्द जारी करेगा नई तारीखबिहार में 131 Cr के अवैध बालू खनन पर ED का बड़ा एक्शन, 12 ठिकानों पर छापेमारी में ₹2.92 करोड़ कैश बरामद...पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, परिवार में शोकबिहार में सरकारी जमीन पर बिना बंदोबस्ती वसूली का खेल, दुकानदारों ने लगाए अवैध उगाही के आरोपपटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: धमाकों से मचा हड़कंप, अबतक 8 लोगों की मौत; कई घायल26 जुलाई को होने वाली BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, आयोग जल्द जारी करेगा नई तारीखबिहार में 131 Cr के अवैध बालू खनन पर ED का बड़ा एक्शन, 12 ठिकानों पर छापेमारी में ₹2.92 करोड़ कैश बरामद...पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, परिवार में शोकबिहार में सरकारी जमीन पर बिना बंदोबस्ती वसूली का खेल, दुकानदारों ने लगाए अवैध उगाही के आरोपपटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: धमाकों से मचा हड़कंप, अबतक 8 लोगों की मौत; कई घायल

Bihar News: बिहार के सीमांचल में पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.60 करोड़ का सोना किया जब्त; इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुरू की जांच

Bihar News: किशनगंज में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में टाटा नेक्सन से 1.4 किलो सोना जब्त, कीमत 1.60 करोड़; आयकर विभाग ने जांच शुरू की।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के रामपुर चेक पोस्ट पर देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने एक टाटा नेक्सन गाड़ी से करीब 1 किलो 400 ग्राम सोना जब्त किया है। बरामद सोने की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है। यह सोना कोलकाता से सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा था। पकड़े गए सोने और वाहन को किशनगंज पुलिस को सौंप दिया गया है।


किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार वाहनों की जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामपुर चेक पोस्ट पर संदेह के आधार पर एक टाटा नेक्सन को रोका गया। जांच के दौरान पिट्ठू बैग से सोने के कई टुकड़ों का पैकेट मिला, जिसका वजन करीब 1 किलो 400 ग्राम है। एसपी के अनुसार, प्रथमदृष्टया पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी सोना कोलकाता से खरीदकर सिलीगुड़ी ले जा रहा था।


एसपी ने बताया कि बरामद सोने को लेकर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है, और विभाग की टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पश्चिम बंगाल के रहने वाले मिलिंद सामांतो को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। एसपी सागर कुमार ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद सोने की खरीद और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो पाएगा।


किशनगंज जिला पुलिस द्वारा लगातार चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी दौरान एक वाहन से करीब 1 किलो 400 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 60 लाख रुपए है। संबंधित मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है और जांच जारी है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता