ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

Bihar News: महिला की संदिग्ध हत्या का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, अनैतिक संबंध मामले में शिक्षक ने किया था मर्डर

Bihar News: बिहार के किशनगंज में एक महिला की संदिग्ध हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। शिक्षक रहे युवक ने अनैतिक संबंध के चलते हत्या को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच जारी है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के चरघरिया गमहरिया सड़क के पास बांसझाड़ में संदिग्ध हालत में मिली महिला शायरा बेगम की हत्या का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एसपी सागर कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार की सुबह मृतका का शव बरामद हुआ था। इस गंभीर मामले की जांच के लिए एसडीपीओ वन गौतम कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई थी।


टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक आरोपी दिलकश राही को गिरफ्तार किया, जो कोचाधामन का निवासी है और गुजरात में शिक्षक के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने बताया कि दिलकश और एक अन्य फरार आरोपी मोहम्मद वसीम ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। दोनों आरोपी मृतका शायरा बेगम से अवैध संबंध में थे।


पुलिस ने जांच में पाया कि फरार आरोपी मोहम्मद वसीम ने मृतका को धोखे से सुनसान जगह बुलाया था, जहां हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना स्थल से चाकू, मोबाइल फोन, खून सना कपड़ा, बाइक, मृतका और आरोपी वसीम के चप्पल बरामद किए गए हैं। मृतका की पुत्री आसना बेगम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज़ कर दी।


दिलकश के मोबाइल में पुलिस को घटना के समय की कॉल ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें मृतका की चीख सुनाई देती है, जो पूरी घटना का अहम सबूत साबित हो रही है। इस तकनीकी सबूत ने मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


एसपी सागर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष इजहार आलम सहित सशस्त्र बल के सदस्य शामिल थे। पुलिस फरार आरोपी मोहम्मद वसीम की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

किशनगंज से नौशाद आलम की रिपोर्ट