ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

खबर का असर: NH-327E पर तुरंत एक्शन, धंसी सड़क की NHAI ने कराई मरम्मत; टला बड़ा हादसा

Bihar News: किशनगंज में NH-327E के सर्विस रोड पर सड़क धंसने की खबर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए NHAI ने तत्काल कार्रवाई कर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई, जिससे संभावित बड़े हादसे का खतरा टल...

खबर का असर: NH-327E पर तुरंत एक्शन, धंसी सड़क की NHAI ने कराई मरम्मत; टला बड़ा हादसा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: किशनगंज में NH-327E के सर्विस रोड पर बारिश के बाद सड़क धंसने और बड़े गड्ढे बनने की खबर First Bihar द्वारा प्रकाशित किए जाने के बाद NHAI ने तेजी से कार्रवाई की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराकर सड़क को फिर से सुरक्षित बना दिया.


NHAI की ओर से जानकारी दी गई कि NH-327E के प्रभावित हिस्से पर तत्काल काम शुरू कराया गया और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है. इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि आने-जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.


दरअसल, किशनगंज जिले के बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग NH-327E के सर्विस रोड पर जीरनगाछ टोल प्लाजा से पहले मंगली चौक के पास भारी बारिश के बाद सड़क में अचानक दरारें आ गई थीं. सड़क का एक बड़ा हिस्सा नीचे धंस गया था और वहां गहरे गड्ढे बन गए थे.


सुबह स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने जब सड़क की यह स्थिति देखी तो इलाके में चिंता फैल गई. लोगों को डर था कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं हुई तो रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के लिए यह जगह बड़ा खतरा बन सकती थी.


स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी सामने आने के बाद NHAI ने तुरंत संज्ञान लिया. टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कराया.


मरम्मत पूरी होने के बाद अब इस मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया है. वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. NHAI अधिकारियों का कहना है कि हाईवे की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो.