ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बार्डर पर खडी हो गयी बिहार की पुलिस तो पूरी बारात ही पहुंच गयी जेल, जानिये क्या है माजरा

KISHANGANJ : बिहार के उत्पाद विभाग की टीम ब्रेथ एनालाइजर से लैस होकर बार्डर पर खड़ी हो गयी. नेशनल हाइवे पर जो भी गाड़ी बिहार में घुस रही थी, उसमें बैठे हर व्यक्ति के मुंह में ब्रेथ

बार्डर पर खडी हो गयी बिहार की पुलिस तो पूरी बारात ही पहुंच गयी जेल, जानिये क्या है माजरा
Editor
2 मिनट

KISHANGANJ : बिहार के उत्पाद विभाग की टीम ब्रेथ एनालाइजर से लैस होकर बार्डर पर खड़ी हो गयी. नेशनल हाइवे पर जो भी गाड़ी बिहार में घुस रही थी, उसमें बैठे हर व्यक्ति के मुंह में ब्रेथ एनालाइजर घुसा दिया जा रहा था. नतीजा ये हुआ कि एक बारात के आधे से ज्यादा बाराती समेत 67 लोग जेल पहुंच गये.


ये वाकया बिहार औऱ पश्चिम बंगाल की सीमा पर किशनंगज जिले में हुआ. किशनगंज में उत्पाद विभाग ने मद्य निषेध चेकपोस्टों पर खास अभियान चलाया जिसमें 67 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. उत्पाद पुलिस ने एक बारात के एक दर्जन बारातियों को भी गिरफ्तार कर लिया. वे सब बंगाल से बिहार में आ रहे थे. बिहार के बार्डर पर ही ब्रेथ एनालाइजर लगा दिया गया और सब के सब गिरफ्तार कर लिये गये. 

उत्पाद विभाग की टीम ने इस अभियान में कुल 67 लोगों को पकड़ा. वहीं दो कार में शराब की कुछ बोतलें भी पायी गयीं जो बंगाल से लायी जा रही थीं. उन दोनों कार को भी जब्त कर लिया गया है. उत्पाद विभाग ने जिन लोगों को पकड़ा है वे सब बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे. जिनके पास शराब बरामद हुआ था उन्हें जेल भेज दिया गया. वहीं शराब पीकर पकड़े गये लोगों को जुर्माना देकर रिहा होने का ऑप्शन दिया गया. 


किशनगंज के उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद ने बताया कि बंगाल से शराब पीकर शहर में प्रवेश करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जायेगा. हालांकि दिलचस्प बात ये भी है कि बंगाल के लोग किशनगंज शहर होकर ही अपने ही राज्य के दूसरे हिस्सों में जाते हैं. वैसे लोगों को भी शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया जा रहा है.