ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Bihar News: बिहार में AIMIM नेता के नर्सिंग होम में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

Bihar News: किशनगंज में AIMIM नेता डॉ. बरकातुल्लाह के नर्सिंग होम में एक घायल मरीज की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले में पिखाना रोड स्थित AIMIM नेता डॉ. बरकातुल्लाह के नर्सिंग होम में एक मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के गोवालपोखर थाना क्षेत्र के बिपरीत इलाके के 50 वर्षीय जहांगीर आलम शनिवार को देबीगंज में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए किशनगंज के डॉ. बरकातुल्लाह के नर्सिंग होम में लेकर आए, जहां उनकी हालत को देखते हुए ऑपरेशन की जरूरत थी। 


परिजनों का आरोप है कि डॉ. बरकातुल्लाह AIMIM के एक कार्यक्रम और पार्टी की मीटिंग में व्यस्त थे, जिसके कारण मरीज का समय पर इलाज नहीं हो सका। हालत बिगड़ने पर मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दावा है कि मरीज की मौत नर्सिंग होम में ही हो चुकी थी, लेकिन अपनी लापरवाही छिपाने के लिए डॉक्टर ने देर से रेफर किया। 


गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा शुरू कर दिया और परिसर में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉ. बरकातुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 


नर्सिंग होम प्रशासन ने अभी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। स्थानीय लोग और परिजन घटना से आक्रोशित हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने नर्सिंग होम के कर्मचारियों और परिजनों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता