ब्रेकिंग
भीषण गर्मी को लेकर पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, कहा..प्यासे को एक गिलास पानी जरूर देंअराजकता ! एक्साइज के 'सहायक आयुक्त' का कमाऊ पूत सब पर भारी....शराबबंदी वाले राज्य में यह क्या हो रहा ? शराब से अकूत संपत्ति अर्जित कर रहे अफसर- माफियापथ निर्माण विभाग का भ्रष्ट 'एक्जीक्यूटिव इंजीनियर' दूसरी दफा पहुंचा जेल..इस बार पत्नी भी पहुंच गई हवालात, पहली बार ट्रैप केस में अकेले गए थे...DA केस में इस बार मियां-बीवी दोनों...अमेरिका-इरान जंग से संकट के बीच सम्राट सरकार ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किये: हर दफ्तर को बिजली बिल कम करना होगा, विदेश यात्रा पर 6 महीने का प्रतिबंध भैंस के आगे बीन बजाये' भैंस खड़ी पगुराय: मांझी ने RJD पर बोला हमला, बिहार में गिनाए अपने मंत्रालय के कामभीषण गर्मी को लेकर पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, कहा..प्यासे को एक गिलास पानी जरूर देंअराजकता ! एक्साइज के 'सहायक आयुक्त' का कमाऊ पूत सब पर भारी....शराबबंदी वाले राज्य में यह क्या हो रहा ? शराब से अकूत संपत्ति अर्जित कर रहे अफसर- माफियापथ निर्माण विभाग का भ्रष्ट 'एक्जीक्यूटिव इंजीनियर' दूसरी दफा पहुंचा जेल..इस बार पत्नी भी पहुंच गई हवालात, पहली बार ट्रैप केस में अकेले गए थे...DA केस में इस बार मियां-बीवी दोनों...अमेरिका-इरान जंग से संकट के बीच सम्राट सरकार ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किये: हर दफ्तर को बिजली बिल कम करना होगा, विदेश यात्रा पर 6 महीने का प्रतिबंध भैंस के आगे बीन बजाये' भैंस खड़ी पगुराय: मांझी ने RJD पर बोला हमला, बिहार में गिनाए अपने मंत्रालय के काम

मदरसा जाने निकलीं 4 नाबालिग लड़कियां लापता… रेलवे स्टेशन से मिला चौंकाने वाला सुराग, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News: सुबह घर से “मदरसा जाने” की बात कहकर निकली चार नाबालिग लड़कियां अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। रेलवे स्टेशन से कोलकाता जाने की बात और फिर अचानक आया एक संदिग्ध फोन कॉल… इस मामले ने पूरे किशनगंज में सनसनी...

मदरसा जाने निकलीं 4 नाबालिग लड़कियां लापता… रेलवे स्टेशन से मिला चौंकाने वाला सुराग, जानिए क्या है पूरा मामला
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले से चार नाबालिग लड़कियों के एक साथ लापता होने की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सोमवार सुबह मदरसा जाने की बात कहकर घर से निकलीं चारों लड़कियां अचानक गायब हो गईं, जिसके बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीमें लगातार लड़कियों की तलाश में जुटी हुई हैं।


जानकारी के मुताबिक, लापता लड़कियों की उम्र करीब 12 से 14 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें से एक लड़की अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सभी लड़कियां मदरसा जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। पहले रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली।


बाद में पता चला कि चारों लड़कियां ई-रिक्शा से किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। स्टेशन पर मौजूद लोगों से पूछताछ और शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि लड़कियों ने कोलकाता जाने के लिए टिकट भी लिया था। हालांकि वे किस ट्रेन से गईं और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं, इसकी जांच अभी जारी है।


परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस, रेलवे पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया। आसपास के जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।


मामले में नया मोड़ तब आया जब सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे परिजनों के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कुछ देर के लिए लड़कियों से बात कराई, लेकिन जब परिवार वालों ने उनकी लोकेशन पूछने की कोशिश की तो फोन तुरंत काट दिया गया। इसके बाद से परिवार वालों की चिंता और बढ़ गई है।


पुलिस अब उस मोबाइल नंबर की जांच कर रही है, जिससे कॉल आया था। साथ ही रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़कियां अपनी मर्जी से गई हैं या इसके पीछे कोई साजिश है।