ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, मछली मारने के दौरान हुआ हादसा

KISHANGANJ: किशनगंज में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चें मछली पकड़ने के लिए तालाब में गए थे और पैर फिसलने के बाद तालाब में जा गिरे और तीनों गहरे पानी

बिहार: तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, मछली मारने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चें मछली पकड़ने के लिए तालाब में गए थे और पैर फिसलने के बाद तालाब में जा गिरे और तीनों गहरे पानी में चले गए। घटना ठाकुरगंज के कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र के हाजी बस्ती की है।


मृतक बच्चों की पहचान हाजी बस्ती निवासी 9 साल के फिरदौस, 10 साल की शाहिना और 9 साल की आईसा के रूप में हुई है। रविवार को तीनों बच्चे मछली मारने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनके साथ 6 साल का गुलाम गौस भी मौजूद था। तीनों के तालाब में डूबता देख उसने आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी।


ग्रामीणों ने तीनों को तालाब से निकालने की कोशिश की लेकर तालाब की गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की जानकारी ठाकुरगंज सीओ को दी गई। जिसके बाद एसएसबी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बात तीनों बच्चों का शव तालाब से बाहर निकाल लिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।